{"_id":"63a5be343eb0056c7c5edac4","slug":"tmc-bjp-clash-over-cooperative-election-in-nandigram-suvendu-adhikari-kunal-ghosh-slams-each-other-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: सहकारी समिति के चुनाव के दौरान टीएमसी-भाजपा समर्थकों में झड़प, सुवेंदु-TMC ने एक-दूसरे को घेरा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: सहकारी समिति के चुनाव के दौरान टीएमसी-भाजपा समर्थकों में झड़प, सुवेंदु-TMC ने एक-दूसरे को घेरा
Fri, 23 Dec 2022 08:11 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 23 Dec 2022 08:11 PM IST
सार
विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि अगले साल होने वाले पंचायत चुनाव में सत्तारूढ़ टीएमसी की हार होगी। भाजपा राज्य में वोट लूट मशीनरी का मुकाबला करेगी।
विज्ञापन
सुवेंदु अधिकारी
- फोटो : twitter.com/SuvenduWB
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले में सहकारी समिति के चुनाव के दौरान शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के समर्थकों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान कई लोग घायल हो गए। झड़प नंदीग्राम में भेकुटिया कृषि सहकारी समिति के शासी निकाय के लिए चुनाव के दौरान हुई। जानकारी के मुताबिक, सभी 12 सीट पर टीएमसी समर्थित उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। भाजपा ने आरोप लगाया कि चुनाव के लिए बनाए गए उसके शिविर कार्यालय में चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद तोड़फोड़ की गई।
विज्ञापन
इस बीच विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि अगले साल होने वाले पंचायत चुनाव में सत्तारूढ़ टीएमसी की हार होगी। भाजपा राज्य में वोट लूट मशीनरी का मुकाबला करेगी। अधिकारी ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ दल ने अवैध रूप से स्कूलों में हजारों शिक्षकों और ग्रुप डी कर्मचारियों को नियुक्त करके सभी रिकॉर्डों को पार कर लिया।
विज्ञापन
इस पर टीएमसी ने पलटवार करते हुए कहा कि वह झूठ बोल रहे हैं। टीएमसी के राज्य प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि भाजपा नेता की कोई विश्वसनीयता नहीं है। वह दो साल पहले तक भाजपा की आलोचना कर रहे थे और खुद को सीबीआई से बचाने के लिए भगवा पार्टी में शामिल हो गए थे।
विज्ञापन