फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TMC and Congress targeted modi government over death from Corona

कोरोना से मौत के आंकड़ों पर सियासत: टीएमसी और कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना, राहुल ने की पीड़ितों को मुआवजा देने की मांग

Sun, 17 Apr 2022 05:09 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 17 Apr 2022 05:09 PM IST
सार

मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने ट्विटर पर अंग्रेजी अखबार की एक रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट भी साझा किया। इस रिपोर्ट में दावा किया गया था कि भारत वैश्विक कोविड की मौत को सार्वजनिक करने के डब्ल्यूएचओ के प्रयासों को रोक रहा है।
 

विज्ञापन
TMC and Congress targeted modi government over death from Corona
Rahul Gandhi - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत वैश्विक कोविड की मौत को सार्वजनिक करने के उनके प्रयासों में बाधा डाल रहा है। इसके बाद कांग्रेस और टीएमसी के नेताओं ने सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और टीएमसी की नेता महुआ मोइत्रा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। 

विज्ञापन


राहुल गांधी ने कहा है कि सरकार की 'लापरवाही' के कारण कोरोना वायरस महामारी के दौरान 40 लाख भारतीयों की मौत हुई। वहीं कोरोना से मौतों के आंकड़ों को लेकर महुआ मोइत्रा ने कहा कि आंकड़ों का सामना करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे बचने के लिए 56 इंच का मुखौटा नहीं लगा सकते। गौरतलब है कि एक अंग्रेजी अखबार में डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के बाद सरकार ने उसका खंडन किया था। भारत सरकार ने शनिवार को कहा कि इस तरह के गणितीय मॉडल का इस्तेमाल इतने बड़े भौगोलिक आकार और जनसंख्या वाले देश के लिए मृत्यु के आंकड़ों का अनुमान लगाने में नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन


राहुल गांधी ने किया ट्वीट
मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने ट्विटर पर अंग्रेजी अखबार की एक रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट भी साझा किया। इस रिपोर्ट में दावा किया गया था कि भारत वैश्विक कोविड की मौत को सार्वजनिक करने के डब्ल्यूएचओ के प्रयासों को रोक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने ट्वीट में राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि 'मोदी जी न तो सच बोलते हैं और न ही दूसरों को बोलने देते हैं। वह अभी भी झूठ बोलते हैं कि ऑक्सीजन की कमी से किसी की मौत नहीं हुई!' राहुल गांधी ने कहा कि 'मैंने पहले भी कहा था कि कोविड के दौरान सरकार की लापरवाही के कारण पांच लाख नहीं, बल्कि 40 लाख भारतीयों की मौत हुई। अपनी जिम्मेदारी निभाएं, मोदी जी हर (कोविड) पीड़ित परिवार को चार-चार लाख रुपए का मुआवजा दें।'

भारत ने शनिवार को देश में कोविड-19 से मृत्यु दर का अनुमान लगाने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन  की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा था कि इस तरह के गणितीय मॉडल का उपयोग भौगोलिक आकार और इतनी बड़ी जनसंख्या वाले देश के लिए मृत्यु के आंकड़ों का अनुमान लगाने के लिए नहीं किया जा सकता है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया था बयान
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 16 अप्रैल को 'इंडिया इज स्टालिंग डब्लूएचओज एफर्ट्स टू मेक ग्लोबल कोविड डेथ टोल पब्लिक' शीर्षक वाले लेख के जवाब में एक बयान जारी किया। इसमें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश ने कई मौकों पर कोरोना आंकड़ों में इस्तेमाल की जाने वाली कार्यप्रणाली पर वैश्विक स्वास्थ्य निकाय के साथ अपनी चिंताओं को साझा किया है।


डब्लूएचओ ने बताया था कोरोना से मौत के आंकड़े
यूएन हेल्थ एजेंसी का अनुमान है कि 2021 के आखिर तक वायरस के कहर से 15 मिलियन मौतें हुई हैं। इसमें ध्यान देने वाली बात यह है कि विभिन्न देशों ने अलग-अलग रूप से जो आंकड़े जारी किए हैं, यह उससे दो गुना है। इस रिपोर्ट में यह दावा भी किया गया है कि डब्ल्यूएचओ के आकलन के मुताबिक, भारत में कोविड से मरने वालों की संख्या कम से कम 40 लाख है, जो आधिकारिक आंकड़े का आठ गुना है। जिसको लेकर कांग्रेस आरोप लगा रही है कि सरकार ने कोरोना से मौतों के सही आंकड़े जारी नहीं किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed