{"_id":"63c3ceed4a4f2c476f5ac710","slug":"titular-eighth-nizam-of-hyderabad-mukarram-jah-passes-away-in-turkey-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hyderabad: हैदराबाद के आठवें निजाम मुकर्रम जाह का तुर्किेए में निधन, 17 जनवरी को भारत आएगा पार्थिव शरीर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Hyderabad: हैदराबाद के आठवें निजाम मुकर्रम जाह का तुर्किेए में निधन, 17 जनवरी को भारत आएगा पार्थिव शरीर
Sun, 15 Jan 2023 03:31 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 15 Jan 2023 03:31 PM IST
सार
हैदराबाद के आठवें निजाम मुकर्रम जाह का शनिवार को तुर्किए के शहर इंस्ताबुल में निधन हो गया। आज उनके एक कार्यालय द्वारा जारी बयान में यह जानकारी दी गई।
विज्ञापन
Mukarram Jah
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निजाम आठवें मुकर्रम जाह का 14 जनवरी को तुर्किए के इस्तांबुल में निधन हो गया। रविवार को उनके एक कार्यालय द्वारा जारी बयान में यह जानकारी दी गई। वह 89 वर्ष के थे। 1933 में जन्मे जाह तुर्किए चले गए थे और वहीं रह रहे थे।
बयान में कहा गया है कि हमें यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हैदराबाद के महामहिम आठवें निजाम नवाब मीर बरकत अली खान वलाशन मुकर्रम जाह बहादुर का कल देर रात 10.30 बजे तुर्किए के इस्तांबुल में निधन हो गया।
इसमें कहा गया है कि उनकी अपनी मातृभूमि में आराम करने की इच्छा के अनुसार, उनके बच्चों को 17 जनवरी को दिवंगत निजाम के पार्थिव शरीर के साथ हैदराबाद जाने का कार्यक्रम है। आगमन पर पार्थिव शरीर को चौमहल्ला पैलेस ले जाया जाएगा और आवश्यक कार्यक्रमों को पूरा करने के बाद आसफ जाही परिवार के मकबरे पर दफनाया जाएगा।
विज्ञापन
मुकर्रम जाह का जन्म मीर हिमायत अली खान उर्फ आजम जाह बहादुर के घर हुआ था। आजम जाह बहादुर मीर उस्मान अली खान के पहले पुत्र थे और 1948 में भारतीय संघ में विलय से पहले हैदराबाद रियासत के सातवें निजाम थे।