फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tirupati laddu turns bitter for Tirumala Tirupati Devasthanam; causes Rs 140cr loss

तिरुपति मंदिर को लड्डू वितरण में 140 करोड़ का घाटा

Mon, 20 Feb 2017 05:08 AM IST
एजेंसी/ तिरुपति
एजेंसी/ तिरुपति Updated Mon, 20 Feb 2017 05:08 AM IST
विज्ञापन
Tirupati laddu turns bitter for Tirumala Tirupati Devasthanam; causes Rs 140cr loss
सांकेतिक चित्र

आंध्र प्रदेश स्थित तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) को पिछले तीन साल में लड्डू वितरण की वजह से 140 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में लड्डू का वितरण रियायती दर पर किया जाता है। साथ ही कुछ श्रद्धालुओं के बीच इसका वितरण निशुल्क किया जाता है।
विज्ञापन


मंदिर प्रशासन ने लड्डू की कीमत 25 रुपये प्रति पीस रखा है, जबकि इस पर खर्च 32.50 रुपये का आता है।

मंदिर की ओर से पिछले 11 साल से लड्डू का वितरण किया जा रहा है। इन लड्डुओं को मंदिर के समीप स्थित एक बड़े किचन में बनाया जाता है।

देश के विभिन्न हिस्सों से तिरुपति मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के बीच इन लड्डुओं की भारी मांग है। वर्ष 2016 में मंदिर की ओर से करीब 10 करोड़ लड्डुओं का वितरण किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed