{"_id":"66f7aab16e1d72460808f0cd","slug":"tirupati-laddu-controversy-ysrcp-leaders-cadres-undertake-atonement-rituals-for-andhra-cm-chandrababu-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tirupati Ladoo: YSRCP नेताओं ने सीएम नायडू के 'पाप' के लिए किया प्रायश्चित, बोले- भगवान को राजनीति में घसीटा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tirupati Ladoo: YSRCP नेताओं ने सीएम नायडू के 'पाप' के लिए किया प्रायश्चित, बोले- भगवान को राजनीति में घसीटा
Sat, 28 Sep 2024 12:35 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम
Published by: नितिन गौतम
Updated Sat, 28 Sep 2024 12:35 PM IST
सार
पूर्व सीएम जगन मोहन रेड्डी ने आरोप लगाया कि सीएम चंद्रबाबू नायडू सरासर झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि कथित अपवित्रता बिल्कुल भी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि जांच के लिए भेजे गए घी के नमूने एनडीए सरकार के समय लिए गए थे।
विज्ञापन
चंद्रबाबू नायडू और जगन मोहन रेड्डी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आंध्र प्रदेश में तिरुपति मंदिर के प्रसाद को लेकर जारी विवाद राजनीतिक रंग ले चुका है। सीएम चंद्रबाबू नायडू द्वारा पूर्व की वाईएसआरसीपी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए गए। अब वाईएसआरसीपी ने भी सीएम चंद्रबाबू नायडू पर पलटवार किया है और आरोप लगाया है कि मंदिर का प्रसाद बनाने के लिए घी के जो सैंपल लिए गए थे, वो चंद्रबाबू नायडू की सरकार में ही लिए गए थे। इस तरह वाईएसआरसीपी ने लड्डू विवाद में टीडीपी सरकार को ही घेरने की कोशिश की। इसी के तहत वाईएसआरसीपी के नेता और कार्यकर्ता शनिवार को प्रदेशभर में 'क्षमा' अनुष्ठान कर रहे हैं, ताकि मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू द्वारा तिरुपति लड्डू (पवित्र मिठाई) की पवित्रता पर कथित रूप से आरोप लगाकर जो कथित 'पाप' किया गया है, उसका 'प्रायश्चित' किया जा सके।
पूर्व सीएम ने चंद्रबाबू नायडू पर लगाए आरोप
गौरतलब है कि सीएम चंद्रबाबू नायडू ने हाल ही में एनडीए विधायक दल की बैठक के दौरान आरोप लगाया था कि पूर्व की वाईएसआरसीपी सरकार ने श्री वेंकटेश्वर मंदिर को भी नहीं बख्शा और लड्डू प्रसाद बनाने के लिए घटिया सामग्री और पशुओं की चर्बी का इस्तेमाल किया। चंद्रबाबू नायडू के इन आरोपों ने बड़े विवाद को जन्म दिया और इससे करोड़ों हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं। आलोचकों के निशाने पर आई वाईएसआरसीपी के मुखिया और पूर्व सीएम जगन मोहन रेड्डी ने आरोप लगाया कि सीएम चंद्रबाबू नायडू सरासर झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि कथित अपवित्रता बिल्कुल भी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि जांच के लिए भेजे गए घी के नमूने एनडीए सरकार के समय लिए गए थे।
वाईएसआरसीपी नेता कर रहे अनुष्ठान
जगन मोहन रेड्डी ने अपनी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से चंद्रबाबू नायडू द्वारा आरोपों के माध्यम से किए गए कथित पाप के प्रायश्चित के लिए अनुष्ठान करने का आह्वान किया। शनिवार को वाईएसआरसीपी के वरिष्ठ नेता और तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष बी करुणाकर रेड्डी ने तिरुपति के तातय्या गुंटा में गंगम्मा मंदिर में प्रार्थना की। इसी तरह पूर्व सिंचाई मंत्री और वाईएसआरसीपी के नेता अंबाती रामबाबू ने गुंटूर स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
एक स्थानीय समाचार चैनल से बात करते हुए, वाईएसआरसीपी नेता एम शर्मिला रेड्डी ने कहा, 'नायडू ने भगवान को भी राजनीति में घसीटा और एक ऐसी घटना को लेकर बड़ा हंगामा खड़ा कर दिया जो कभी हुई ही नहीं। मैं एक बात पूछ रही हूं। जब घी की खेप (कथित मिलावटी घी के टैंकर) आए, तब मुख्यमंत्री कौन था?' नायडू के आरोपों का विरोध करते हुए, कई वाईएसआरसीपी समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने एलुरु जिले में भी विशेष पूजा (अनुष्ठान) आयोजित की।