{"_id":"580969c64f1c1b453d7030c5","slug":"tirupati-balaji-temple-will-turn-35-tons-of-foreign-coins-in-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"35 टन विदेशी सिक्कों को रुपयों में बदलेगा तिरुपति मंदिर ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
35 टन विदेशी सिक्कों को रुपयों में बदलेगा तिरुपति मंदिर
एजेंसी/तिरुपति
Updated Fri, 21 Oct 2016 06:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिरुमाला स्थित भगवान वेंकटेश्वर मंदिर को दान किए गए विभिन्न देशों के 35 टन सिक्कों को बैंक से भारतीय मुद्रा में बदला जाएगा। इसकी जानकारी मंदिर प्रशासन ने दी। तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के कार्यकारी अधिकारी डी संबाशिव राव ने बताया कि विश्व के विभिन्न भागों के दर्शनार्थियों द्वारा पहाड़ी पर स्थित हुंडी में सिक्के डाले जाते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने हाल ही में टीटीडी के वित्त विभाग को उनके मूल्य और देश के हिसाब से अलग करने का आदेश दिया। टीटीडी के अतिरिक्त वित्त सलाहकार और मुख्य खाता अधिकारी ओ बालाजी ने बताया कि मंदिर प्रशासन ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को विदेशी सिक्कों के बारे में लिख दिया है।
विज्ञापन
आरबीआई के आदेशानुसार, आईसीआईसीआई बैंक ने इसके प्रति अपनी इच्छा व्यक्त की है और सिक्कों को लेने के लिए आगे आया है। अधिकतर सिक्के मलयेशिया, सिंगापुर और अमेरिका के हैं।
विज्ञापन