{"_id":"5f0082dfdf1ff97a1b76c8a9","slug":"tirumala-tirupati-devasthanams-17-staff-members-test-positive-for-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिरूमला तिरूपति देवस्थानम में 17 कर्मचारी कोरोना से संक्रमित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तिरूमला तिरूपति देवस्थानम में 17 कर्मचारी कोरोना से संक्रमित
Sat, 04 Jul 2020 06:53 PM IST
मुकेश कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरूपति
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरूपति
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 04 Jul 2020 06:53 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिरूमला तिरूपति देवस्थानम (टीटीडी) के लगभग 17 कर्मचारियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। टीटीडी बोर्ड के एक शीर्ष पदाधिकारी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
टीटीडी बोर्ड के अध्यक्ष वाई वी सुब्बा रेड्डी ने एक आपात बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि हाल ही में संक्रमित हुए लोगों में एक आर्चक (सहायक पुजारी), कुछ संगीतज्ञ और सुरक्षा कर्मी शामिल हैं। संक्रमित कर्मचारियों को सर्वश्रेष्ठ उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कोविड-19 के प्रसार के बाद मंदिर को बंद कर दिया गया था और इसे 11 जून को फिर से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया तथा प्रतिदिन सिर्फ 6,000 श्रद्धालुओं को ही मंदिर में प्रवेश की अनुमति दी गई।
विज्ञापन
सभी एहतियात बरते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में कोविड-19 महामारी तेजी से फैलने को ध्यान में रखते हुए टीटीडी ने यह तय किया है कि किसी भी परिस्थिति में 12,000 से अधिक श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।