{"_id":"5e2e2b198ebc3e4b3b1e2b59","slug":"tiranga-yatra-by-iit-bombay-students-in-campus","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई में आईआईटी के छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, 1500 से अधिक लोग हुए शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई में आईआईटी के छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, 1500 से अधिक लोग हुए शामिल
Mon, 27 Jan 2020 05:43 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 27 Jan 2020 05:43 AM IST
विज्ञापन
आईआईटी बॉम्बे तिरंगा यात्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में आईआईटी बॉम्बे के छात्रों ने गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले अपने कॉलेज परिसर से तिरंगा यात्रा निकाली। इस यात्रा में एक हजार फीट लंबे तिरंगे के साथ 1,500 से अधिक छात्रों, प्रोफेसरों, गैर-शिक्षण कर्मचारियों समेत उनके परिवार के सदस्यों ने भाग लिया। यह यात्रा लगभग साढ़े चार किलोमीटर तक कॉलेज परिसर को जोड़ने वाले रास्ते पर चली। इस मार्च का विषय 'आईआईटी बॉम्बे फॉर नेशन-बिल्डिंग' था।
विज्ञापन
वहीं आज राजधानी दिल्ली में राजपथ पर देश के भव्य इतिहास, विशाल संस्कृति, हथियारों के प्रदर्शन के बीच रविवार को 71वां गणतंत्र दिवस को शानदार तरीके से मनाया गया। ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो इस अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि थे, जिन्होंने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अन्य नेताओं के साथ भव्य परेड का आनंद उठाया।
विज्ञापन
इस वर्ष समारोह में प्रधानमंत्री के लेकर एक नई बात सामने आई। प्रधानमंत्री ने पहली बार राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर इंडिया गेट पर स्थित अमर जवान ज्योति के बजाय पहली बार यहां नवनिर्मित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। इसके साथ-साथ कई राज्यों ने अपनी झांकी पेश की।
विज्ञापन