फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   tinsukia murder case: ulfa(I) denied involvement, search for arrest of accused

तिनसुकिया हत्याकांड: उल्फा(आई) ने संलिप्तता से किया इंकार, दोषियों की तेज हुई तलाश

Fri, 02 Nov 2018 03:20 PM IST
भाषा
भाषा Updated Fri, 02 Nov 2018 03:20 PM IST
विज्ञापन
tinsukia murder case: ulfa(I) denied involvement, search for arrest of accused
तीनसुकिया हत्याकांड पर बंद
असम पुलिस ने तिनसुकिया जिले में पांच लोगों की हत्या में शामिल लोगों को पकड़ने के लिए शुक्रवार को व्यापक खोज अभियान शुरू किया। उल्फा (इंडीपेंडेंट) ने हमले में अपनी संलिप्तता से इंकार किया है।
विज्ञापन


पुलिस महानिदेशक कुलधर सैकिया और अतिरिक्त डीजीपी मुकेश कानून एवं व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेने के लिए तिनसुकिया गए। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए व्यापक खोज अभियान चलाया गया है।
विज्ञापन


सभी संभावित ठिकानों की तलाशी ली गई और मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने वरिष्ठ अधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। हमले के खिलाफ ऑल असम बंगाली फेडरेशन ने शुक्रवार को बंद आहूत किया।  पुलिस ने बताया कि सड़कों से वाहन नदारद हैं और दुकानें बंद हैं। सुबह नौ बजे तक किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि धोला पुलिस थाने के तहत आने वाले खेरोनिबाड़ी गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों और दो अन्य की उस समय हत्या कर दी गई जब वे सड़क किनारे एक ढाबे पर लूडो खेल रहे थे। पुलिस ने गुरुवार को संदेह जताया था कि इस घटना के पीछे उल्फा (स्वतंत्र) है लेकिन संगठन ने अपनी संलिप्तता से इनकार कर दिया। 

उल्फा (स्वतंत्र) के प्रचार विभाग के सदस्य रोमेल असम ने यहां पीटीआई-भाषा को ई-मेल के जरिए दिए बयान में कहा, ‘उल्फा(आई) सभी संबंधित अधिकारियों को यह स्पष्ट करना चाहता है कि हमारे संगठन की गत रात हुई गोलीबारी की घटना में कोई संलिप्तता नहीं है।’ 

गुरुवार रात को हुए हमले के मद्देनजर राज्य में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मुख्यमंत्री ने सभी पुलिस उपायुक्तों और अधीक्षकों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। ‘निर्दोष लोगों की हत्या’ की निंदा करते हुए सोनोवाल ने कहा, ‘इस नृशंस हिंसा के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हम ऐसे कायरतापूर्ण कृत्यों को बर्दाश्त नहीं करेंगे।’ 


जल संसाधन मंत्री केशव महंत और बिजली मंत्री तपन गोगोई स्थिति का जायजा लेने के लिए जिले में हैं। राज्य में राजनीतिक दलों और संगठनों ने हत्या की निंदा की है और दोषियों को तत्काल पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed