फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tinka Tinka India Awards 2022 Inviting entries from all the prisons in India

Tinka Tinka Award: तिनका-तिनका इंडिया अवॉर्ड के लिए आवेदन शुरू, जेल बंदियों और अधिकारियों को मिलेंगे पुरस्कार

Thu, 29 Sep 2022 01:17 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 29 Sep 2022 01:17 PM IST
सार

तिनका तिनका फाउंडेशन बंदियों और प्रशासकों के लिए इन राष्ट्रीय पुरस्कारों की घोषणा हर साल करता है। इनका लक्ष्य कारागारवासियों को अपनी रचनात्मकता को निखारने और जेल सुधार के लिए प्रोत्साहित करना है

विज्ञापन
Tinka Tinka India Awards 2022 Inviting entries from all the prisons in India
तिनका तिनका अवार्ड 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

तिनका-तिनका फाउंडेशन ने साल 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया की घोषणा कर दी है। इसके तहत प्रतियोगिता जीतने वाले  कैदियों और जेल कर्मचारियों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जारी किए जाएंगे।  तिनका तिनका फाउंडेशन बंदियों और प्रशासकों के लिए इन राष्ट्रीय पुरस्कारों की घोषणा हर साल करता है। इनका लक्ष्य कारागारवासियों को अपनी रचनात्मकता को निखारने और जेल सुधार के लिए प्रोत्साहित करना है। आवेदन भेजने की अंतिम तिथि 30 अक्तूबर 2022 है।

विज्ञापन


पुरस्कार श्रेणियां
तिनका तिनका इंडिया अवॉर्ड: पेंटिंग: संबंधित विषय पर पेंटिंग/ स्केच के लिए
तिनका तिनका इंडिया अवॉर्ड: विशेष उल्लेख (पुरुष): उन पुरुषों/ ट्रांसजेंडर के लिए  जिन्होंने जेल जीवन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
तिनका तिनका बंदिनी अवॉर्ड: विशेष उल्लेख (बंदिनी): उन महिलाओं के लिए  जिन्होंने जेल-जीवन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
तिनका तिनका इंडिया अवॉर्ड: उत्कृष्ट जेल सेवा: उन जेल अधिकारियों के लिए जिन्होने बंदियों के जीवन में जेल सुधार के माध्यम से सकारात्मक परिवर्तन लाने में अपने निर्धारित दायित्वों से अधिक योगदान दिया है।
विज्ञापन


पुरस्कार मानदंड

  • तस्वीर/ चित्र/स्केच A4 आकार की शीट पर हों। उन पर प्रतिभागी का नाम जरूर लिखा हो (प्रति बंदी पर अधिकतम पांच प्रविष्टियां)
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • विशेष उल्लेख वर्ग में बंदियों का नामांकन संबंधित बंदी के द्वारा अन्य बंदियों के कल्याण के लिए या जेल व्यवस्था के लिए किए गए विशेष योगदान हेतु  किया जा सकता है।
  • आवेदकों के काम का विवरण अधिकतम 200 शब्दों में होना चाहिए
  • जेल अधिकारी अपने प्रोफाइल के साथ उनके द्वारा जेल सुधारों, खासतौर से दिए गए थीम से संबंधित उल्लेखनीय योगदान को, यहां दिए लिंक पर गूगल फॉर्म में भरकर भेजें- https://tinkatinka.org/ttia-2022/
  • जेल अधिकारियों के लिए कम से कम 10 साल का जेल सेवा का अनुभव होना अनिवार्य है।


कौन भाग ले सकते हैं

  • जेल में रहने वाले सभी बंदी और उनके बच्चे
  • जेल अधिकारी और स्टाफ


जरूरी बिंदु

  • बंदी एक से अधिक वर्ग ( पेंटिंग या विशेष उल्लेख) के लिए अपना नामांकन भेज सकते हैं लेकिन दोनों के लिए अलग-अलग गूगल फॉर्म भरने होंगे
  • जूरी का निर्णय अंतिम होगा। जूरी में जेल/पुलिस/न्यायपालिका/नागरिक समाज के वरिष्ठ सदस्य शामिल होंगे। पुरस्कारों की घोषणा मानवाधिकार दिवस की पूर्वसंध्या पर 9 दिसंबर 2022 को होगी
  • आवेदन कैसे करें: वेबसाइट पर दिए गए Google Form के जरिए
  • विधिवत भरा हुआ फॉर्म प्रविष्टि के साथ इस लिंक पर भेजें https://tinkatinka.org/ttia-2022/
  • जरूरी अटैचमेंट भी इसी लिंक पर गूगल फॉर्म के साथ लगाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed