फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tinka Tinka Bharat Awards 2020 Honors to Jails on Human Rights Day

तिनका तिनका इंडिया अवॉर्ड्स- 2020: मानवाधिकार दिवस पर जेलों को सम्मान

Tue, 08 Dec 2020 06:22 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Tue, 08 Dec 2020 06:22 PM IST
विज्ञापन
Tinka Tinka Bharat Awards  2020 Honors to Jails on Human Rights Day
vartika nanda

देश में हर वर्ष मानवाधिकार दिवस पर बंदियों और जेलकर्मियों को सम्मानित करने वाली संस्था तिनका तिनका फाउंडेशन 9 दिसंबर को पुरस्कारों की घोषणा करेगी। इस वर्ष अवॉर्ड्स की थीम 'कोरोना के दौर में जेल' है।

विज्ञापन

तिनका तिनका इंडिया अवॉर्ड्स के लिए महामारी के दौर में भी हर श्रेणी में भारी मात्रा में नामांकन आए। इस वर्ष आए करीब 300 नामांकन में 33 महिलाएं भी शामिल थीं। इस वर्ष नतीजे काफी दिलचस्प रहे हैं। इस साल तीन श्रेणियां रहीं- पेंटिंग, विशेष प्रतिभा और जेल प्रशासकों के लिए पुरस्कार।
विज्ञापन


कल होगी पुरस्कारों की घोषणा : विजेता कैदियों और जेल अधिकारियों के नामों की घोषणा मानवाधिकार दिवस की पूर्व संध्या यानी 9 दिसंबर को की जाएगी। इन पुरस्कारों को हरियाणा कारागार के महानिदेशक के. सेल्वाराज और दिल्ली जेल के पूर्व महानिदेशक अजय कश्यप जारी करेंगे। बता दें कि इस साल निर्णायक मण्डल में ओ.पी. सिंह (आईपीएस) पूर्व महानिदेशक, उत्तर प्रदेश पुलिस, अजय कश्यप (आईपीएस), पूर्व महानिदेशक दिल्ली जेल और डॉ. वर्तिका नन्दा संस्थापक, तिनका तिनका फाउंडेशन शामिल हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


काम को सम्मान देकर किया जा रहा प्रोत्साहित
फाउंडेशन प्रत्येक वर्ष 'तिनका तिनका इंडिया अवॉर्ड्स' के माध्यम से जेलों में सृजन करने वाले कैदियों, विशेष कार्यों में योगदान देने वाले बंदियों और जेल अधिकारियों का सम्मान करता है। भारत की जेल सुधारक वर्तिका नन्दा ने तिनका तिनका अवॉर्ड्स की परिकल्पना की है। हर वर्ष देश की किसी एक जेल में, जेल अधिकारियों, कर्मचारियों और चयनित बंदियों की उपस्थिति में 'तिनका तिनका इंडिया अवॉर्ड्स समारोह' आयोजित किए जाते हैं। यह इन पुरस्कारों का छठा साल है। 

जेल सुधारक वर्तिका नन्दा का कहना है कि तिनका तिनका अवॉर्ड्स का मकसद जेलों में सृजन करने वाले बंदियों और विशेष काम कर रहे जेल अधिकारियों का सम्मान करना और उन्हें मुख्यधारा में एक पहचान देना है। हर साल यह समारोह देश की किसी जेल में किया जाता है।


वर्तिका नन्दा भारत की स्थापित जेल सुधारक हैं। तिनका तिनका भारतीय जेलों पर उनकी श्रृंखला है। वे 2014 में भारत के राष्ट्रपति से स्त्री शक्ति पुरस्कार से सम्मानित हो चुकी हैं। जेलों पर उनके काम को दो बार लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी जगह मिली है। तिनका तिनका डासना और तिनका तिनका मध्य प्रदेश- जेलों की जिंदगी पर उनकी लिखी किताबें हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed