फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tinka Jail Radio: Navratri festival celebrated with devotion in Kurukshetra Jail, premises resonated with hymns of prisoners on Navami

तिनका जेल रेडियो : कुरुक्षेत्र जेल में भक्तिभाव से मना नवरात्र उत्सव, नवमी पर बंदियों के भजनों से गूंजा परिसर

Mon, 11 Apr 2022 12:49 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 11 Apr 2022 12:49 PM IST
सार

यह तिनका जेल रेडियो की सफलता का सूचक है कि वह अब बंदियों के बीच धार्मिकता और बेहतर इंसान बनने की अलख जगाने लगा है। 

विज्ञापन
Tinka Jail Radio: Navratri festival celebrated with devotion in Kurukshetra Jail, premises resonated with hymns of prisoners on Navami
तिनका रेडियो : कुरुक्षेत्र जेल में भक्तिभाव से चैत्र नवरात्र उत्सव मनाया गया - फोटो : amar ujala

विस्तार

तिनका तिनका फाउंडेशन द्वारा शुरू किए गए जेल रेडियो के जरिए हरियाणा की कुरुक्षेत्र जेल में भक्तिभाव से चैत्र नवरात्र उत्सव मनाया गया। 15 बंदियों ने नवरात्र के नौवें दिन भजनों और माता की चौकी के जरिए शक्ति की उपासना की।भजनों की गूंज ऐसी थी कि बाकी बंदी भी इन्हें बार-बार सुनने की फरमाइश करने लगे। 

विज्ञापन

यह तिनका जेल रेडियो की सफलता का सूचक है कि वह अब बंदियों के बीच धार्मिकता और बेहतर इंसान बनने की अलख जगाने लगा है। कुरुक्षेत्र जेल 15 एकड़ जमीन में फैली है। इसका उद्घाटन साल 1995 में तत्कालीन जेल मंत्री ने किया था। मौजूदा समय में इस जेल में 670 पुरुष बंदी और करीब 32 महिला बंदी हैं। 
विज्ञापन


2021 में पानीपत जेल में शुरू हुआ पहला रेडियो
हरियाणा की जेलों में साल 2020 में जेल रेडियो लाने का काम शुरू हुआ। 2021 में पानीपत से पहला जेल रेडियो शुरू हुआ। कुरुक्षेत्र की जेल में पिछले कुछ महीनों से जेल रेडियो लाने का काम चल रहा है। इस जेल से 10 पुरुष और 2 महिला बंदियों का रेडियो जॉकी के तौर पर चयन हुआ है। कुरुक्षेत्र जेल रेडियो बहुत जल्द ही शुरू होने वाला है। फिलहाल कुरुक्षेत्र की ऐतिहासिकता को देखते हुए गीता और महाभारत से जुड़े प्रवचनों पर भी कार्यक्रम तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. वर्तिका नंदा की है जेल रेडियो की कल्पना
हरियाणा जेल रेडियो की कल्पना तिनका तिनका फाउंडेशन की संस्थापक डॉ. वर्तिका नन्दा ने की है। 2019 में तिनका—तिनका फाउंडेशन ने जिला जेल, आगरा में जेल रेडियो स्थापित किया था। हरियाणा जेल रेडियो उन्हीं की संकल्पना पर आधारित है। वे जेल सुधारों के तिनका मॉडल के तहत देश की जेलों में रेडियो शुरू करने पर काम कर रही हैं। वर्तिका नन्दा दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्रीराम कॉलेज में पत्रकारिता विभाग की प्रमुख हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed