फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   time magazines included gurmehar kaur in its next generation leaders list

टाइम मैगजीन की नेक्स्ट जेनरेशन लीडर लिस्ट में शामिल हुईं गुरमेहर कौर

Fri, 13 Oct 2017 05:57 PM IST
amarujala.com- Presented By: पूजा मेहरोत्रा
amarujala.com- Presented By: पूजा मेहरोत्रा Updated Fri, 13 Oct 2017 05:57 PM IST
विज्ञापन
time magazines included gurmehar kaur in its next generation leaders list
टाइम मैगजीन ने अपनी नेक्स्ट जेनरेशन लीडर 2017 की लिस्ट में गुरमेहर कौर को शामिल किया है। मैगजीन ने गुरमेहर को 'फ्री स्पीच वॉरियर' का टाइटल भी दिया है। कारगिल युद्ध में शहीद हुए कैप्टन मनदीप सिंह की बेटी गुरमेहर इस साल की शुरुआत में उस समय लाइम लाइट में आईं थी जब उन्होंने एबीवीपी के खिलाफ एक कैंपेन चला दिया था। 
विज्ञापन


इस साल की शुरुआत में दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्री राम कॉलेज में पढ़ने वाली कौर  ने सोशल मीडिया पर एबीवीपी के खिलाफ प्लाकार्ड लिए हुए कुछ फोटो पोस्ट की थी, जिसमें लिखा था- 'मैं दिल्ली यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट हूं और एबीवीपी से नहीं डरती हूं।'  मैं अकेली नहीं हूं, भारत का हर स्टूडेंट मेरे साथ है।
विज्ञापन


इस पोस्ट के बाद कौर सोशल मीडिया पर ट्रोल कर दी गईं थी और उन्हें रेप तक की धमकी दे दी गई थी। सोशल मीडिया पर क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और एक्टर रणदीप हूडा ने भी  गुरमेहर का विरोध किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  देखिए एक बार फिर सुर्खियों में गुरमेहर कौर, वजह बड़ी और बेबाकी से बोलीं

वहीं गुरमेहर का एक वीडियो 'सोल्जर ऑफ पीस' भी वायरल हो गया था। जिसमें वो कह रही थीं 'मेरी मां ने मुझे बताया है कि पाकिस्तानियों ने मेरे पिता को नहीं मारा, बल्कि युद्ध ने उन्हें मारा है।'
'आज मैं भी सिपाही हूं, अपने पिता की तरह। मैं भारत और पाकिस्तान के बीच शांति हो इसके लिए लड़ाई लड़ रही हूं।'
अगर दोनों देशों के बीच युद्ध नहीं हुआ होता तो आज मेरे पिता हमारे साथ होते। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed