फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Time for Namo Govt to announce the commencement of construction of Ram Temple: Subramanian Swamy

नमो सरकार राम मंदिर निर्माण कराने की घोषणा करे, समय आ गया है: सुब्रमण्यम स्वामी

Thu, 06 Jun 2019 03:01 PM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Thu, 06 Jun 2019 03:01 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Time for Namo Govt to announce the commencement of construction of Ram Temple: Subramanian Swamy
सुब्रमण्यम स्वामी - फोटो : File Photo

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने एक बार फिर सरकार से राम मंदिर निर्माण की घोषणा करने को कहा है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा है, "नमो सरकार के लिए अब समय आ गया है कि रामजन्मभूमि न्यास समिति या वीएचपी के माध्यम से राम मंदिर निर्माण की घोषणा की जाए। पूरी 67.703 एकड़ भूमि सरकार की है। सुप्रीम कोर्ट जब फैसला करे तो बाकी पार्टियों को मुआवजा दिया जाए, जमीन ना दी जाए।


loader

 

नई सरकार बनते ही विश्व हिंदू परिषद (विहिप) भी मंदिर को लेकर एक बार फिर सक्रिय हो गई है। विहिप का कहना है कि डेढ़ साल के भीतर अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण शुरू हो जाएगा। उसने इस मुद्दे पर चर्चा के लिए इस महीने के आखिर में अपने शीर्ष नेताओं की बैठक भी बुलाई है।

विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार का कहना है कि उनका संगठन राम मंदिर निर्माण को लेकर अनिश्चितकाल तक इंतजार नहीं कर सकता है। इसलिए मोदी सरकार को दूसरे कार्यकाल के शुरू होने के एक महीने के भीतर ही इस वादे की याद दिलाने का फैसला किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed