फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Till date 42 died in etah hooch tragedy

जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या हुई 42 

Wed, 20 Jul 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, एटा
ब्यूरो/ अमर उजाला, एटा Updated Wed, 20 Jul 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
Till date 42 died in etah hooch tragedy
जहरीली शराब कांड - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

जहरीली शराब पीने से दो और लोगों की मौत हो गई है। एटा में अब तक 36 लोगों की मौत जहरीली शराब पीने से हो चुकी है। छह फर्रुखाबाद जिले में दम तोड़ चुके हैं। अब तक 42 की मौत हो चुकी है। मंगलवार को प्रदेश के आबकारी राज्यमंत्री रामकरन आर्य ने अलीगंज पहुंचकर मृतकों के परिवारीजनों को ढांढस बंधाया और मुख्यमंत्री से मिलकर आर्थिक मदद की राशि बढ़वाने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


सोमवार को जैथरा थाना अंतर्गत मारहाला गांव निवासी रामविलास (58) ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। रामविलास ने 17 जुलाई को जहरीली शराब पी थी और हालत बिगड़ने पर उन्हें सैफई में भर्ती कराया गया था। वहीं उनकी मौत हुई। उधर, अलीगंज क्षेत्र के गांव मोहम्मद नगर बझेड़ा पूर्व सिपाही महेश ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


पूर्व प्रधान पप्पू ने बताया कि महेश ने रविवार को जहरीली शराब पी थी। हालत बिगड़ने के बाद उनका घर पर ही इलाज चल रहा था। मंगलवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। महेश ने नौकरी से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आबकारी राज्यमंत्री रामकरन आर्य मृतकों के परिवारीजनों से मिलने के बाद लोगों से शराब न पीने की अपील की तो वहां मौजूद एक युवक गुस्से में बोला, फिर शराब बिकवाते क्यों हों। युवक के सवाल पर आबकारी राज्यमंत्री चुप्पी साध गए। विरोधी दलों के स्थानीय विधायक पर शराब माफिया को संरक्षण देने के आरोप बोले कि सरकार और सपा कार्यकर्ताओं पर हमले करना विरोधियों का काम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed