{"_id":"6ad65d835a3696dbdd0229a8","slug":"tiger-shroff-shooting-police-probe-anil-pandit-role-in-extortion-attacks-in-delhi-haryana-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाइगर श्रॉफ गोलीबारी मामला: गैंगस्टर अनिल पंडित का नाम आया सामने; अमेरिका से कैसे चलाता है पूरा नेटवर्क?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
टाइगर श्रॉफ गोलीबारी मामला: गैंगस्टर अनिल पंडित का नाम आया सामने; अमेरिका से कैसे चलाता है पूरा नेटवर्क?
Mon, 19 Oct 2026 11:49 PM IST
निर्मल कांत
पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 19 Oct 2026 11:49 PM IST
सार
टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी के मामले में गैंगस्टर अनिल पंडित का नाम सामने आया है। दिल्ली से हरियाणा तक रंगदारी और हमलों के एक दर्जन से अधिक मामलों में उसकी कथित भूमिका की जांच हो रही है। सलमान खान को लेकर दी गई धमकी और टाइगर श्रॉफ पर हमले के बीच क्या है कनेक्शन? पढ़िए इस रिपोर्ट में।
विज्ञापन
टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी के बाद घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई
विस्तार
अमेरिका से कथित तौर पर अपना गिरोह चलाने वाला गैंगस्टर अनिल पंडित, बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़े गोलीबारी के मामले में एक प्रमुख संदिग्ध बनकर सामने आया है। पुलिस उसे हरियाणा और दिल्ली में रंगदारी व निशाना बनाकर किए गए हमलों के एक दर्जन से अधिक मामलों से जोड़कर देख रही है। दिल्ली पुलिस दिल्ली में दर्ज अलग-अलग मामलों में उसकी कथित भूमिका की जांच कर रही है। इनमें एक मशहूर पंजाबी गायक के जिम के बाहर हुई गोलीबारी की घटना भी शामिल है।
पुलिस के एक सूत्र ने बताया कि हरियाणा के पानीपत जिले का रहने वाला अनिल पंडित अमेरिका से अपना गिरोह चलाने और भारत में गोलीबारी करने वाले लोगों के साथ तालमेल बिठाने के संदेह के घेरे में है। टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी के मामले में कोटा पुलिस ने तीन कथित हमलावरों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो हरियाणा और एक बिहार का रहने वाला है।
जांच में जुटी हैं कितनी टीमें?
सूत्र ने बताया कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में सक्रिय हमलावरों की जानकारी भी जुटा रही है। साथ ही, गिरोह के साथ उनके संभावित संबंधों की जांच कर रही है। मामले के अलग-अलग पहलुओं की जांच के लिए करीब 10 टीमें तैनात की गई हैं। जांचकर्ता सोशल मीडिया पर की गई एक पोस्ट की भी जांच कर रहे हैं। इसमें कथित तौर पर अनिल पंडित ने इस घटना की जिम्मेदारी ली थी। उसने बॉलीवुड से जुड़े लोगों को धमकी भी दी थी।
विज्ञापन
किन राज्यों में सामने आया नाम?
पुलिस दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और महाराष्ट्र में सामने आए गोलीबारी और रंगदारी के कई मामलों से उसके कथित संबंधों की जांच कर रही है। सूत्र ने बताया कि इससे पहले दिल्ली के पश्चिम विहार में गायक गुरु रंधावा से जुड़े एक जिम के बाहर गोलीबारी हुई थी। उस मामले की जांच के दौरान भी पंडित का नाम सामने आया था।
ये भी पढ़ें: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 16 घंटे में किया 954 किमी का सफर, रास्ता न समझ पाने के फेर में फंसे तीनों आरोपी
हमलावरों से कैसे संपर्क करता है गिरोह?
आरोप है कि यह आपराधिक गिरोह अलग-अलग राज्यों में सक्रिय हमलावरों से बातचीत करने के लिए संदेश भेजने वाले एप का इस्तेमाल करता है। इनमें दिल्ली भी शामिल है। जांचकर्ता यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि इस गिरोह में शामिल लोगों की क्या भूमिका थी। वे हथियारों के स्रोत और हमलावरों को दी गई संभावित आर्थिक मदद के बारे में भी जानकारी जुटा रहे हैं।
जेल में बंद संदिग्ध सहयोगियों से होगी पूछताछ?
जांच के तहत पुलिस तिहाड़ और मंडोली जेलों में बंद संदिग्ध सहयोगियों से भी पूछताछ कर सकती है। जांचकर्ता यह भी पता लगा रहे हैं कि क्या आरोपियों ने दिल्ली में आगे किसी और हमले की योजना बनाई थी।
ऑडियो क्लिप में क्या दावा किया गया?
करीब 32 साल के अनिल पंडित की एक कथित ऑडियो क्लिप कई मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर व्यापक रूप से प्रसारित हुई। इसमें उसे यह दावा करते हुए सुना जा सकता है कि टाइगर श्रॉफ पर इसलिए हमला किया गया, क्योंकि उन्होंने सुपरस्टार सलमान खान के साथ काम नहीं करने की चेतावनियों को नजरअंदाज किया था।
सलमान खान से क्या मांग की गई?
ऑडियो में अनिल पंडित सलमान खान से लॉरेंस बिश्नोई गिरोह और बिश्नोई समुदाय से माफी मांगने की मांग करता सुनाई देता है। वर्ष 1998 में एक काले हिरण का शिकार किए जाने की घटना में सलमान खान की कथित भूमिका रही थी। काला हिरण बिश्नोई समुदाय के लिए पवित्र माना जाता है। पंडित ने धमकी दी कि अगर माफी नहीं मांगी गई, तो फिल्म जगत के उन दूसरे लोगों को भी निशाना बनाया जाएगा, जो इस अभिनेता के करीबी हैं।