{"_id":"5a9e69984f1c1ba3378b7509","slug":"tiger-kills-women-in-pilibhit","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत में बाघ ने ली युवती की जान","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पीलीभीत में बाघ ने ली युवती की जान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 06 Mar 2018 03:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत के माला रेंज में सोमवार सुबह बाघ ने एक युवती को मार डाला। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची और गन्ने के खेत में छिपे बाघ को पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बेहोश करके पकड़ लिया। बाघ को मंगलवार तक किसी दूसरे जंगल में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
हालांकि टाइगर रिजर्व के माला रेंज के बाहर पिछले कई दिनों से बाघ की मौजूदगी की सूचनाएं मिल रही थीं। सोमवार को बाघ चांदूपुर ग्राम पंचायत के मजरा वीरखेड़ा गांव तक पहुंच गया। गांव के निवासी छेदलाल की विवाहिता बेटी गिरजा देवी (25) होली पर मायके आई थी।
विज्ञापन
सोमवार सुबह करीब 6:15 बजे वह चचेरी बहन नीतू के साथ गां के निकट सड़क पार कर शौच के लिए गेहूं के खेत में गई। लौटते वक्त दोनों के सामने बाघ आ गया। बाघ ने गिरजा देवी पर हमला कर गर्दन पकड़कर घसीटता हुआ करीब 200 मीटर दूर गन्ने के खेत में खींच ले गया। चीखती भागती हुई नीतू ने इसकी जानकारी गांव वालों को दी।
विज्ञापन
जिसके बाद गांव के लोग लाठी डंडा लेकर शोर मचाते हुए खेत तक पहुंचे। लोगों का शोर सुनकर बाघ ने गिरजा का शव तो छोड़ दिया लेकिन कुछ दूरी पर गन्ने के खेत में ही बैठ गया। पुलिस और वनकर्मियों की टीम ने बाघ को बेहोश करके पकड़ लिया। एसडीएम पुष्पा देवरार ने कहा पीड़ित परिवार को पांच लाख रूपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।