{"_id":"571727a94f1c1b0c3b8b458a","slug":"three-sailors-injured-in-explosion-on-indian-naval-ship-ins-nireekshak","type":"story","status":"publish","title_hn":"INS निरीक्षक में धमाके से 3 नौसैनिक जख्मी, एक का काटना पड़ा पैर","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
INS निरीक्षक में धमाके से 3 नौसैनिक जख्मी, एक का काटना पड़ा पैर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 20 Apr 2016 12:24 PM IST
विज्ञापन
आईएनएस निरीक्षक में हुआ धमाका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईएनएस निरीक्षक में सिलेंडर में धमाका हुआ है, जिसमें 3 नौसैनिक घायल हो गए हैं। यह धमाका उस सिलेंडर में हुआ है, जिसका इस्तेमाल डाइवर्स करते हैं। इस धमाके में जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
आपको बता दें कि यह घटना 16 अप्रैल की है। घटना में घायल तीनों नौसैनिकों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती काराया जा चुका है, जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। गंभीर हालत के चलते ही नौसैनिक का दायां पैर काटना पड़ा है। अन्य दोनों नौसैनिकों की हालत स्थिर है।
विज्ञापन
यह दुर्घटना तब हुई जब आईएनएस निरीक्षक विझिंजम कोस्ट से 40 नॉटिकल मीट दूर था। शिप आधी रात को वापस आया है, जिसके बाद घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।
विज्ञापन