फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Three Sadhvis been raped in an Ashram of navada, Bihar

बिहार में तीन साध्वियों से आश्रम के सेवादारों ने किया रेप, हड़कंप

Fri, 12 Jan 2018 11:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिहार Updated Fri, 12 Jan 2018 11:10 AM IST
विज्ञापन
 Three Sadhvis been raped in an Ashram of navada, Bihar
संत कुटीर आश्रम, नवादा, बिहार

बिहार में तीन साध्वियों के साथ रेप का एक मामला सामने आया है, नवादा जिले में संत कुटीर आश्रम में सेवादारों पर ही रेप का आरोप लगा है। आश्रम गोविंदपुर थाना क्षेभ के बहियारा मोड़ पर स्थित है। इस मामले में गोविंदपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। घटना पिछले महीने 12 से 17 दिसंबर की बतायी जा रही है। वहीं इस मामले में एफआईआर 4 जनवरी को लिखी गई। जिन सेवादारों पर आरोप लगा है वो आश्रम छोड़कर फरार हो चुके हैं। इस घटना में दो साध्वी रेप का शिकार हुईं हैं। जिनमें एक महिला उत्तर प्रदेश के बस्ती की तो दूसरी बिहार के गया की रहने वाली है। वहीं पुलिस के मुताबिक आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है और छापेमारी की जा रही है। 

विज्ञापन


पीड़ित साध्वियों के मुताबिक 12 दिसंबर को जब वो अपने कमरे में खाना बना रही थी तभी कुछ लोग जबरदस्ती अंदर घुस आए साध्वियों संग गाली-गलौज करने लगे, उन्हें पकड़कर उनके साथ जबरदस्ती करने करने लगे। महिलाओं ने इसका जैसे ही विरोध किया तो उन्होंने हथियार निकाल लिए और बारी-बारी महिलाओं संग रेप किया। इसी दौरान कुछ लोग गेट पर हथियार लिए खड़े भी रहे। पीड़ितों के मुताबिक इन आरोपियों का संत कुटीर आश्रम से गहरा नाता है और आश्रम में इनका तगड़ा रसूख है। 
विज्ञापन


पीड़ितों के मुताबिक यह भी आरोप लगाया गया है कि इससे पहले भी इन लोगों ने एक साध्वी से इसी तरह जबरदस्ती रेप किया था। उसके बाद उसे डराने लगे थे, डरकर वो महिला तो बंगाल चली गई लेकिन हमें न्याय चाहिए। बहरहाल पुलिस ने इनका मामला दर्ज कर लिया है और कार्रवाई का आश्वासन दे रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल के लिए इन तीनों साध्वियों को अस्पताल भी भेजा गया उससे पहले कोर्ट में भी इनका बयान दर्ज करा दिया गया है। इस मामले में अकबरपुर थाना क्षेत्र के पिथौरी के रहने वाले दिनेश प्रसाद आरोपी है तो एक शख्स को पुलिस ने यूपी के बस्ती से हिरासत में लिया है। लेकिन पुलिस अभी मामले पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है. 


पीड़ित साध्वियों ने बताया है कि उन्हें इस आश्रम में रहते हुए 6 साल से ज्यादा हो गए हैं। तकरीबन यहां 40-50 महिलाएं रहती हैं, वहीं यहां रहने वाले पुरुषों की संख्या तकरीबन दो दर्जन है। यूपी, झारखंड, बंगाल समेत अन्य राज्यों में ये साध्वी प्रवचन खातिर भी आती-जाती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed