फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Three persons were killed and one critically injured in lightning strikes triggered by a thunderstorm in West Bengal Malda district

पश्चिम बंगालः मालदा जिले में बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत, एक घायल

Thu, 04 Jun 2020 07:27 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मालदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मालदा Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 04 Jun 2020 07:27 PM IST
विज्ञापन
Three persons were killed and one critically injured in lightning strikes triggered by a thunderstorm in West Bengal Malda district
आसमान में कड़की बिजली (फाइल फोटो) - फोटो : neeraj

पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में गुरुवार को आसमान से बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना प्रभारी संजय कुमार दास ने बताया कि जिले के हरिश्चंद्रपुर इलाके में अपराह्न तीन बजे तेज हवा चली और इसी दौरान बिजली गिरने से अलग-अलग गांवों में खेतों में काम कर रहे तीन लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि मारे गए लोगों की पहचान मिट्ठू करमाकर (33), पिनू ओराओ (57) और सुल्तान अहमद (23) के रूप में की गई। उनके परिवार ने कहा कि बारदुरी दक्षिण रामनगर के निवासी करमाकर खेत में काम कर रहे थे। बैशा गांव के निवासी ओराओ अपने घर के पीछे आम के बाग में काम कर रहे थे, जब वे बिजली की चपेट में आ गए।
विज्ञापन


नारायणपुर गांव के अहमद भी घटना के समय खेत में ही काम कर रहे थे। बिजली की चपेट में आने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रामनगर गांव के कृष्ण साहा (22) गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने कहा कि उन्हें पहले हरिशचंद्रपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां स्वास्थ्य की स्थिति बिगड़ने पर उन्हें चाचेल सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed