फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Three people killed when truck fell into a 500-feet deep gorge in East Sikkim

सिक्किम: 500 फुट गहरी खाई में गिरा गंगटोक जा रहा ट्रक, चालक समेत तीन की मौत

Fri, 18 Feb 2022 09:20 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क अमर उजाला, गंगटोक
न्यूज डेस्क अमर उजाला, गंगटोक Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Fri, 18 Feb 2022 09:20 PM IST
सार

पूर्वी सिक्किम के लुइंग इलाके में एक ट्रक के 500 फुट गहरी खाई में गिरने से चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शवों को खाई से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए गंगटोक के पास एसटीएनएम अस्पताल भेजा है। 

विज्ञापन
Three people killed when truck fell into a 500-feet deep gorge in East Sikkim
सिक्कम में हादसा - फोटो : social media

विस्तार

पूर्वी सिक्किम के लुइंग इलाके में एक ट्रक सड़क से फिसलकर 500 फुट गहरी खाई में जा गिरा। गुरुवार शाम करीब साढ़े बजे हुए इस हादसे में ट्रक ड्राइवर समेत तीन लोगों की मौत हो गई। गंगटोक पुलिस ने शुक्रवार को इस हादसे के बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, ट्रक ड्राइवर रे-सामा से पत्थरों को लादकर गंगटोक जा रहा था। जब ट्रक लुइंग इलाके में पहुंचा तभी  चालक ने ट्रक से नियंत्रण खो दिया और खाई में जा गिरा। पुलिस के मुताबिक, घटना के समय ट्रक में चालक, सहायक और एक अन्य व्यक्ति सवार थे। खाई में गिरने के कारण तीनों की मौत हो गई। जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शवों को खाई से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए गंगटोक के पास एसटीएनएम अस्पताल भेजा गया है। 
विज्ञापन


इससे पहले पिछले शुक्रवार को पूर्वी सिक्किम में सिंगतम-डिक्चू राजमार्ग पर लोअर कंबल में एक वाहन 600 फीट गहरे खड्डे में गिर गया था। इस हादसे में एक आठ वर्षीय लड़की की मौत हो गई थी और उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, जून 2021 में पूर्वी सिक्किम के न्यू जवाहरलाल नेहरू रोड पर सेना के जवानों को लेकर जा रहा एक ट्रक खाई में गिर गया था। इस हादसे में तीन जवानों की मौत हो गई थी। इस ट्रक में कुमाऊं रेजीमेंट के छह जवान सवार थे। वे गंगटोक की ओर जा रहे थे तभी चालक ने ट्रक पर से अपना नियंत्रण खो दिया और ट्रक 600 फुट गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में चालक और अन्य दो जवानों की मौके पर ही मौत हो गई थी। न्यू जवाहर लाल नेहरू रोड गंगटोक को सोमगो झील और भारत-चीन सीमा के निकट नाथुला से जोड़ता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed