{"_id":"5f1cabf58ebc3e9fab3b0d6d","slug":"three-people-including-jaya-jaitley-convicted-in-corruption-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षा सौदा स्टिंग मामला: भ्रष्टाचार में जया जेटली समेत तीन लोग दोषी करार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
रक्षा सौदा स्टिंग मामला: भ्रष्टाचार में जया जेटली समेत तीन लोग दोषी करार
Sun, 26 Jul 2020 03:32 AM IST
अवधेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अवधेश कुमार
Updated Sun, 26 Jul 2020 03:32 AM IST
विज्ञापन
Corruption
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समता पार्टी की पूर्व अध्यक्ष और पूर्व रक्षा मंत्री जार्ज फर्नांडीज की करीबी जया जेटली और दो अन्य लोगों को 20 साल पुराने भ्रष्टाचार के मामले में दोषी करार दिया गया है। इस कथित रक्षा सौदे का भंडाफोड़ तहलका न्यूज पोर्टल के सनसनीखेज स्टिंग ऑपरेशन से हुआ था। विशेष सीबीआई जज वीरेंदर भट ने जेटली, उनकी ही पार्टी के पूर्व सहयोगी गोपाल पचेरलवाल और मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) एसपी मुरगई को भ्रष्टाचार और आपराधिक साजिश का दोषी ठहराया। तीनों की सजा का एलान 29 जुलाई को किया जाएगा।
न्यूज पोर्टल तहलका ने जनवरी 2001 में ‘ऑपरेशन वेस्टएंड’ नामक स्टिंग किया था। इसमें काल्पनिक कंपनी बनाकर सेना के लिए हाथ से संचालित होने वाले थर्मल इमेजर्स की आपूर्ति आर्डर के लिए इन लोगों द्वारा रिश्वत लेते दिखाया गया था। जया जेटली ने तत्कालीन रक्षा मंत्री जार्ज फर्नांडीज के आधिकारिक आवास पर काल्पनिक कंपनी का प्रतिनिधि बनकर आए मैथ्यू सैम्यूअल से 2 लाख रुपये की रिश्वत ली थी जबकि मुरगई ने 20 हजार रुपये लिए थे। एक अन्य आरोपी सुरेंदर कुमार सुरेखा बाद में इस मामले की गवाह बन गई थीं।
फर्नांडीज को देना पड़ा था इस्तीफा
तहलका के स्टिंग के सामने आने के बाद काफी बवाल मचा था। इसके चलते रक्षा मंत्री फर्नांडीज को तत्कालीन अटल बिहारी वाजपेयी सरकार से इस्तीफा देना पड़ा था। इस मामले में भाजपा के तत्कालीन अध्यक्ष बंगारू लक्ष्मण का भी नाम सामने आया था लेकिन उन्हें बाद में क्लीन चिट दे दी गई थी।