फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Three people died due to lightning in a village in Nagpur Maharashtra

महाराष्ट्र : नागपुर के एक गांव में बिजली गिरने से तीन लोगों की हुई मौत

Wed, 07 Jul 2021 02:12 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, नागपुर
पीटीआई, नागपुर Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 07 Jul 2021 02:12 AM IST
सार

  • नागपुर पुलिस ने कहा कि तीनों शाम को पांच बजे खेत जोत रहे थे और बारिश होने पर झोपड़ी में चले गए थे। पुलिस ने कहा कि झोपड़ी पर बिजली गिरने से तीनों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Three people died due to lightning in a village in Nagpur Maharashtra
lightning - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र के नागपुर जिले के रामटेक तहसील के चोरखुमारी गांव में मंगलवार शाम को बिजली गिरने से तीन व्यक्तियों की मौत हो गई।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान दिलीप मंगल लांजेवार (45), योगेश अशोक कोकण (30) और मधुकर सावजी पंढारम (65) के रूप में की गई है।

पुलिस ने कहा कि तीनों शाम को पांच बजे खेत जोत रहे थे और बारिश होने पर झोपड़ी में चले गए थे। पुलिस ने कहा कि झोपड़ी पर बिजली गिरने से तीनों की मौत हो गई।
विज्ञापन


बता दें कि ऐसी ही एक घटना उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले एक गांव में कुछ समय पहले हुई थी। इस घटना में बिजली गिरने से पिता-पुत्र की मौत हो गई थी। घटना के वक्त दोनों घर के बाहर छप्पर पर  बैठकर उड़द तोड़ रहे थे। घटना रायपुर थाना क्षेत्र के नगपुर गांव की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नगपुर गांव निवासी अभिलाख (55) शुक्रवार की दोपहर घर के बाहर छप्पर पर बैठे थे। वह अपने पुत्र धनंजय (35) के साथ उड़द की तोड़ाई कर रहे थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे अचानक तेज आवाज के साथ छप्पर पर बिजली गिर गई। दोनों पिता-पुत्र उसकी चपेट में आ गए। आनन-फानन परिजन उन्हें वैनी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed