{"_id":"63259b44a34854684e0cdee3","slug":"three-people-died-due-to-heavy-rains-in-thane","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharastra: महाराष्ट्र में बीते 24 घंटों में बारिश का कहर, तीन की मौत, कई इलाकों में बाढ़ के हालात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharastra: महाराष्ट्र में बीते 24 घंटों में बारिश का कहर, तीन की मौत, कई इलाकों में बाढ़ के हालात
Sat, 17 Sep 2022 03:44 PM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Sat, 17 Sep 2022 03:44 PM IST
सार
शहर के विभिन्न हिस्सों में बारिश के बाद पेड़ गिरने की कई घटनाएं हुई है। साथ ही निचले इलाकों में बाढ़ के हालात है। भिवंडी शहर में बारिश से तीन की मौत हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के ठाणे शहर में बारिश का कहर देखने को मिला है। शनिवार को इस सीजन की एक दिन में सबसे ज्यादा 122.14 मिमी बारिश होने से जीवन अस्त-वस्त हो गया। बारिश की वजह से तीन लोगों की जान चली गई। वहीं, ठाणे शहर के कई निचले इलाकों में बाढ़ के हालात पैदा हो गए है।
ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख अविनाश सावंत ने कहा कि इस सीजन की एक दिन में शहर में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई है। आंकड़ों के अनुसार, ठाणे शहर में इस सीजन में अब तक कुल 2690.40 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में 3164.27 मिमी बारिश हुई थी।
अधिकारी ने बताया कि शहर के विभिन्न हिस्सों में बारिश के बाद पेड़ गिरने की कई घटनाएं हुई है। साथ ही निचले इलाकों में बाढ़ के हालात है। भिवंडी शहर में बारिश से संबंधित तीन मौत हुई है। यह ठाणे जिले का सबसे अधिक प्रभावित हिस्सा है।
विज्ञापन
बारिश ने ली तीन की जान
दमकल अधिकारियों के मुताबिक, सुभाष नगर में बिजली कंपनी का एक कर्मचारी गलती से नदी में गिर गया, जबकि पांच साल की बच्ची गुलनाज अंसारी शहर के दीवानशाह दरगाह इलाके में उफनते नाले में बह गई। इसके अलावा तीसरी घटना में सोनाले गांव में एक व्यक्ति खदान में गिर गया और डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई।