{"_id":"5ff62c2f99f2fc52d96ec5e2","slug":"three-people-arrested-in-telangana-for-68-crore-rupees-gst-theft-and-fraud-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलंगाना में 68 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी मामले में तीन लोगों को किया गया गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तेलंगाना में 68 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी मामले में तीन लोगों को किया गया गिरफ्तार
Thu, 07 Jan 2021 03:01 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, हैदराबाद
एजेंसी, हैदराबाद
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 07 Jan 2021 03:01 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेलंगाना में फर्जी कंपनियों के नाम पर सरकार को 67.76 करोड़ रुपये के राजस्व की क्षति पहुंचाने के आरोप में सोमवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। यह जानकारी सेंट्रल जीएसटी आयुक्तालय, मेडचल के अधिकारियों ने दी।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि इन तीनों के खिलाफ जीएसटी चोरी और फर्जी बिलों का मामला दर्ज किया गया है। इन लोगों ने 200 से अधिक विभिन्न फर्मों और कंपनियों को बिना सामान की आपूर्ति किए बिल जारी किए और इनके आधार पर इनपुुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) की सुविधा हासिल कर ली। अपने इस कारनामे से इन तीनों ने सरकार को 67.76 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाया।
विज्ञापन
जांच में खुलासा हुआ कि इन तीनों ने अपने नाम या फिर मासिक भुगतान का लालच देकर विभिन्न लोगों के नाम पर 11 फर्जी कंपनियां बनाई। इन लोगों ने अन्य लोगों के नाम पर कंपनियों का पंजीकरण कराया हुआ था।
विज्ञापन
इन तीनों की एक ऑडिटर मदद करता था जोकि कई जीएसटी पंजीकरण, फर्जी कंपनियों से इनपुट बिल की व्यवस्था करने, जीएसटी रिटर्न समेत सभी रिकॉर्ड का ब्योरा रखने आदि का काम करता था। जांच में यह भी पता चला कि फर्जी बिलों का भुगतान के लिए ये 9-10 फीसदी कमीशन नकद देते थे।