{"_id":"63b7efe3e5306234f1526c28","slug":"three-of-a-family-set-themselves-on-fire-in-kerala","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala : तिरुवनंतपुरम में एक परिवार के तीन सदस्यों ने की खुद को जिंदा जलाया, कर्ज व तंगी के चलते चुनी मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala : तिरुवनंतपुरम में एक परिवार के तीन सदस्यों ने की खुद को जिंदा जलाया, कर्ज व तंगी के चलते चुनी मौत
Fri, 06 Jan 2023 03:24 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 06 Jan 2023 03:24 PM IST
सार
पुलिस सूत्रों ने कहा कि परिवार पर धोखाधड़ी के सात मामले दर्ज हैं। उन पर 35 लाख रुपये से अधिक का कर्ज थी था। जिस घर में वे रह रहे थे, उसे भी बैंक ने चेक बाउंस मामले में कुर्क कर लिया था।
विज्ञापन
self immolation
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल के तिरुवनंतपुरम में आज एक ही परिवार के तीन लोगों ने खुद को जिंदा जलाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को आशंका है कि कर्ज व आर्थिक तंगी के कारण इन लोगों ने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि घटना तिरुवनंतपुरम के कादिनमकुलम इलाके में हुई। परिवार के तीन सदस्यों ने अपने घर में कथित तौर पर आग लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतकों की पहचान रमेश (50), उनकी पत्नी सुलजाकुमारी (44) और उनकी बेटी रेशमा (22) के रूप में हुई।
विज्ञापन
केरल पुलिस का कहना है कि आर्थिक तंगी के कारण कथित तौर पर तीनों ने खुदकुशी की। पुलिस को इसकी सूचना गुरुवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे घटना की जानकारी मिली। विदेश में काम करने वाला रमेश कल सुबह घर पहुंचा था। उनके साथ रह रहे रिश्तेदारों ने देर रात रमेश के बेडरूम से कुछ आवाजें सुनीं। बेडरूम अंदर से बंद था, इसलिए स्थानीय लोगों ने बेडरूम का दरवाजा तोड़ा लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
परिवार पर धोखाधड़ी के सात मामले, 35 लाख का कर्ज
पुलिस ने बताया कि सुलजाकुमारी द्वारा कथित तौर पर लिखा गया एक नोट मिला है। इससे पता चलता है कि यह खुदकुशी का मामला है। सूत्रों ने कहा कि परिवार पर धोखाधड़ी के सात मामले दर्ज हैं। उन पर 35 लाख रुपये से अधिक का कर्ज थी था। जिस घर में वे रह रहे थे, उसे भी बैंक ने चेक बाउंस मामले में कुर्क कर लिया था।