{"_id":"60fb52508ebc3e582120f685","slug":"three-new-cases-of-zika-virus-registered-in-kerala-total-44-infected-so-far","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल: जीका वायरस के तीन नए मामले दर्ज, अब तक कुल 44 हुए संक्रमित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल: जीका वायरस के तीन नए मामले दर्ज, अब तक कुल 44 हुए संक्रमित
Sat, 24 Jul 2021 05:05 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, तिरुवनंतपुरम।
एजेंसी, तिरुवनंतपुरम।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 24 Jul 2021 05:05 AM IST
सार
तिरुअनंतपुरम नगर निगम ने गतिविधियों को तेज कर दिया है और जिला प्रशासन भी इसका हिस्सा होगा और सभी विभागों का समन्वय करेगा।
विज्ञापन
जीका वायरस
- फोटो : iStock
विस्तार
कोरोना महामारी के बीच ही केरल में जीका वायरस ने चिंता बढ़ा दी है। यहां तीन और नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या बढ़कर 44 हो गई है। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज के कार्यालय ने बताया, केरल में तीन और लोगों में जीका वायरस का टेस्ट पॉजिटिव आया है।
विज्ञापन
इससे पहले जॉर्ज ने कहा था कि प्रभावित इलाकों में बीमारी के खिलाफ मच्छरों के लिए फॉगिंग जैसी गतिविधियां तेज की जाएंगी। मंत्री ने कहा था, हमने एक सूक्ष्म योजना विकसित की है और रेक्टर नियंत्रण गतिविधियों को तेज करने और फॉगिंग करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
तिरुअनंतपुरम नगर निगम ने गतिविधियों को तेज कर दिया है और जिला प्रशासन भी इसका हिस्सा होगा और सभी विभागों का समन्वय करेगा। वे अगले 7 दिन के लिए फॉगिंग करेंगे। बता दें, केरल में जीका वायरस का पहला मामला 9 जुलाई को आया था।
विज्ञापन