{"_id":"60116c8b37056542531defd6","slug":"three-more-rafale-jets-take-off-from-france-for-a-non-stop-flight-to-india-with-mid-air-refuelling-by-uae-mrtt","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुश्मनों की खैर नहीं : तीन और राफेल लड़ाकू विमान फ्रांस से भारत पहुंचा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दुश्मनों की खैर नहीं : तीन और राफेल लड़ाकू विमान फ्रांस से भारत पहुंचा
Wed, 27 Jan 2021 09:23 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 27 Jan 2021 09:23 PM IST
विज्ञापन
राफेल भारत पहुंचा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में भारतीय वायुसेना को और शक्तिशाली बनाने के लिए बुधवार को तीन और राफेल लड़ाकू विमान फ्रांस से 7000 किलोमीटर की उड़ान भरकर भारत के एयरफोर्स बेस पर लैंड कर चुके हैं। इस लंबे सफर में ये विमान रास्ते में अबूधाबी में रुके थे। सबसे खास बात यह है कि इस सफर के दौरान विमान में हवा में ही ईंधन भरा गया। वहीं भारतीय वायू सेना ने टैंकर सपोर्ट देने के लिए यूएई की प्रशंसा की है।
विज्ञापन
बता दें कि साल 2016 में राफेल लड़ाकू विमानों की 59,000 करोड़ रूपये में डील की गई थी जिसके तहत 3 और लड़ाकू विमानों ने आज फ्रांस से भारत के लिए उड़ान भरी है। इससे पहले भी जुलाई में पहली खेप में पांच राफेल भारत को मिला था।
विज्ञापन
अत्याधुनिक लड़ाकू विमान राफेल मिलने से भारतीय वायुसेना की ताकत और भी अधिक बढ़ेगी। यह हवा से हवा में और हवा से जमीन पर वार कर सकता है। यानी ये लड़ाकू विमान एक साथ जमीन से आसमान तक दुश्मनों के छक्के छुड़ा सकता है। वैज्ञानिकों के अनुसार एक राफेल को रोकने के लिए पाकिस्तान को दो F-16 विमानों की जरूरत पड़ेगी।
विज्ञापन
अब भारत में राफेल लड़ाकू विमानों की संख्या 11 हो जाएगी। इससे पहले तीन राफेल विमानों का दूसरा बैच पिछले साल नवंबर में जामनगर में उतरा था। इसके बाद ये यहां से अंबाला पहुंचे थे। 5 राफेल विमानों का पहला बैच 29 जुलाई को अंबाला एयरबेस पर उतरा था।