फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Three more PNB officials arrested in the scam case so far

तीन और PNB अधिकारी नपे, मामले में अब तक कुल छह गिरफ्तारी

Tue, 20 Feb 2018 01:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 20 Feb 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
Three more PNB officials arrested in the scam case so far

सीबीआई ने पंजाब नेशनल बैंक के तीन और अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। इनमें फोरेक्स विभाग में तत्कालीन चीफ मैनेजर बेचू तिवारी, स्केल-2 मैनेजर यशवंत जोशी, एक्सपोर्ट सेक्शन में स्केल वन आफिसर हैंडलिंग प्रफुल्ल सावंत शामिल हैं। इस मामले में अब तक कुल छह गिरफ्तारी हो चुकी हैं, जिनमें से पांच बैंक से जुड़े हुए हैं। 

विज्ञापन


गोकुलनाथ शेट्टी के कामकाज पर निगरानी की जिम्मेदारी बेचू तिवारी पर थी। एजेंसी ने इन तीनों अधिकारियों के नवी मुंबई, अंधेरी और डोंबिवली स्थित आवासों पर तलाशी भी ली। वहीं, सोमवार देर शाम लोअर परेल स्थित पेनिनसुला बिजनेस पार्क में नीरव मोदी समूह के कार्यालयों पर भी छापा मारा। 
विज्ञापन


पीएनबी घोटाले में शनिवार को पहली गिरफ्तारी हुई थी। सीबीआई ने बैंक के पूर्व डिप्टी मैनेजर गोकुलनाथ शेट्टी समेत 3 बैंक कर्मचारियों को हिरासत में लिया था। शेट्टी के अलावा बैंक कर्मचारी मनोज खरात और पीएनबी घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी ग्रुप के हेमंत भट्ट को सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया गया था। जहां इन तीनों को तीन मार्च तक के लिए सीबीआई कस्टडी में भेज दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में बैंक के पूर्व अधिकारी गोकुलनाथ शेट्टी ने स्वीकार किया था कि उन्हें LoU जारी करने और राशि के बदले रिश्वत दी जाती थी। शेट्टी ने बताया कि एलओयू के अमाउंट के आधार पर प्रतिशत फिक्स था। गोकुलनाथ शेट्टी के कबूल करने के बाद, जांच एजेंसियों को आगे की पड़ताल में काफी मदद मिलेगी। आपको बता दें कि सीबीआई तीनों आरोपियों को उसी ब्रांच में लेकर गई जहां यह घोटाला हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed