{"_id":"5a8b26bd4f1c1b5e028b6312","slug":"three-more-pnb-officials-arrested-in-the-scam-case-so-far","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन और PNB अधिकारी नपे, मामले में अब तक कुल छह गिरफ्तारी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
तीन और PNB अधिकारी नपे, मामले में अब तक कुल छह गिरफ्तारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 20 Feb 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई ने पंजाब नेशनल बैंक के तीन और अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। इनमें फोरेक्स विभाग में तत्कालीन चीफ मैनेजर बेचू तिवारी, स्केल-2 मैनेजर यशवंत जोशी, एक्सपोर्ट सेक्शन में स्केल वन आफिसर हैंडलिंग प्रफुल्ल सावंत शामिल हैं। इस मामले में अब तक कुल छह गिरफ्तारी हो चुकी हैं, जिनमें से पांच बैंक से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
गोकुलनाथ शेट्टी के कामकाज पर निगरानी की जिम्मेदारी बेचू तिवारी पर थी। एजेंसी ने इन तीनों अधिकारियों के नवी मुंबई, अंधेरी और डोंबिवली स्थित आवासों पर तलाशी भी ली। वहीं, सोमवार देर शाम लोअर परेल स्थित पेनिनसुला बिजनेस पार्क में नीरव मोदी समूह के कार्यालयों पर भी छापा मारा।
विज्ञापन
पीएनबी घोटाले में शनिवार को पहली गिरफ्तारी हुई थी। सीबीआई ने बैंक के पूर्व डिप्टी मैनेजर गोकुलनाथ शेट्टी समेत 3 बैंक कर्मचारियों को हिरासत में लिया था। शेट्टी के अलावा बैंक कर्मचारी मनोज खरात और पीएनबी घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी ग्रुप के हेमंत भट्ट को सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया गया था। जहां इन तीनों को तीन मार्च तक के लिए सीबीआई कस्टडी में भेज दिया गया।
विज्ञापन
पूछताछ में बैंक के पूर्व अधिकारी गोकुलनाथ शेट्टी ने स्वीकार किया था कि उन्हें LoU जारी करने और राशि के बदले रिश्वत दी जाती थी। शेट्टी ने बताया कि एलओयू के अमाउंट के आधार पर प्रतिशत फिक्स था। गोकुलनाथ शेट्टी के कबूल करने के बाद, जांच एजेंसियों को आगे की पड़ताल में काफी मदद मिलेगी। आपको बता दें कि सीबीआई तीनों आरोपियों को उसी ब्रांच में लेकर गई जहां यह घोटाला हुआ था।