फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Three more held over hacking into payment gateway service provider’s system

Maharashtra Hacking: 16180 करोड़ के पेमेंट गेटवे धोखाधड़ी केस में तीन और आरोपी गिरफ्तार, अब तक पांच पर शिकंजा

Fri, 27 Oct 2023 12:13 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 27 Oct 2023 12:13 PM IST
सार

आरोपियों की पहचान केदार दिघे, संदीप नकाशे और राम बोहरा के रूप में हुई है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) डॉ. पंजाबराव उगाले ने बताया कि आरोपियों को गुरुवार देर रात गिरफ्तार किया गया।
 

विज्ञापन
Three more held over hacking into payment gateway service provider’s system
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में पुलिस ने एक वित्तीय अपराध में कथित भूमिका के लिए तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है। यह मामला एक पेमेंट गेटवे कंपनी के सिस्टम में छेड़छाड़ कर 16,180 करोड़ रुपये की गड़बड़ी करने से जुड़ा है।

विज्ञापन

आरोपियों की पहचान 41 वर्षीय केदार दिघे, 38 वर्षीय संदीप नकाशे और 47 साल के राम बोहरा के रूप में हुई है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) डॉ. पंजाबराव उगाले ने बताया कि आरोपियों को गुरुवार देर रात गिरफ्तार किया गया। बता दें, इससे पहले पुलिस 12 अक्तूबर को दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। 

विज्ञापन

यह है मामला

पुलिस के अनुसार, धोखाधड़ी लंबे समय से हो रही थी, लेकिन अप्रैल 2023 में कंपनी के पेमेंट गेटवे सिस्टम के हैक होने और 25 करोड़ रुपये की हेराफेरी के बारे में श्रीनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज होने के बाद मामला सामने आया। जांच के दौरान साइबर सेल की टीम को 16,180 करोड़ रुपये से अधिक के संदिग्ध लेनदेन का पता चला। 

विज्ञापन
विज्ञापन


शहर की नौपाड़ा पुलिस ने छह अक्तूबर को पांच लोगों के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। एफआईआर के अनुसार, आरोपियों में से एक जितेंद्र पांडे ने पहले बैंकों के साथ रिलेशनशिप और सेल्स मैनेजर के रूप में आठ से 10 साल तक काम किया था। आरोपियों ने संदिग्ध लेनदेन करने के लिए कई फर्जी साझेदारी फर्म बनाई हुई थीं। एक अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में से कुछ इन फर्जी कंपनियों से जुड़े हैं।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed