{"_id":"61ec295d5477c220b21a76c8","slug":"three-minors-arrested-for-sexually-assaulting-a-19-years-old-woman-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई: युवती से सामूहिक दुष्कर्म, हिरासत में लिए गए तीन नाबालिग, चौथे की तलाश जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई: युवती से सामूहिक दुष्कर्म, हिरासत में लिए गए तीन नाबालिग, चौथे की तलाश जारी
Sat, 22 Jan 2022 09:27 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sat, 22 Jan 2022 09:27 PM IST
सार
शनिवार की सुबह एक युवती से दुष्कर्म करने वाले चार नाबालिग आरोपियों में से तीन को पुलिस ने धर दबोचा है और चौथे की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के गोवांदी पूर्वी उपशहरी क्षेत्र में एक 19 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि युवती से कथित तौर पर शनिवार तड़के चार लोगों ने दुष्कर्म किया था। शिवाजी नगर इलाके में हुई इस घटना में शामिल तीन नाबालिगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। चौथे आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना तड़के करीह 4.30 बजे की है। युवती कुछ केटरर्स के साथ काम करती थी और काम से अपने घर जा रही थी। इसी दौरान आरोपियों ने उसे रोका। उनमें से एक आरोपी ने युवती से कहा कि उन्हें कुछ काम है और वह उससे बात करना चाहते हैं। इसके बाद आरोपी उसे एक झुग्गी के एक कमरे में ले गए और दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
यहां पर हैवानियत को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। इसके बाद पीड़िता ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। युवती की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 376 (दुष्कर्म) और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की अन्य संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियों को ढूंढने का काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन
आरोपियों की तलाश के लिए तैनात की गईं पुलिस की 10 टीमें
आरोपियों को ढूंढने के लिए करीब 10 पुलिस टीमों को वज्रेश्वरी, मुंब्रा, वाशी, बेलापुर, वडाला, सीएसएमटी, एलटी मार्ग और मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर लगाया गया। इसी बीच मिली जानकारी के आधार पर शनिवार की दोपहर को ही दो नाबालिगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी ट्रेन से उत्तर प्रदेश के बस्ती भागने की कोशिश कर रहे थे।
हिरासत में लिए गए नाबालिगों से पूछताछ के दौरान पुलिस को एक और नाबालिग आरोपी के बारे में पता चला। उसे भी हिरासत में ले लिया गया है। अब पुलिस चौथे आरोपी को ढूंढने की कोशिश कर रही है।