फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Three layers of security in Ayodhya before Bhoomi Poojan, guards at every street

भूमि पूजन से पहले अयोध्या में तीन चक्र की सुरक्षा, हर गली-चौराहे पर कड़ा पहरा

Tue, 04 Aug 2020 09:29 PM IST
Rajeev Rai अयोध्या से अमित कुमार की रिपोर्ट
अयोध्या से अमित कुमार की रिपोर्ट Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 04 Aug 2020 09:29 PM IST
विज्ञापन
Three layers of security in Ayodhya before Bhoomi Poojan, guards at every street
भूमि पूजन से पहले अयोध्या - फोटो : Amit Kumar

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की ऐतिहासिक घड़ी में अब बहुत ही कम समय बचा है। कल प्रधानमंत्री नरेंद मोदी इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंचने वाले हैं। प्रधानमंत्री के अलावा आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। कोरोना वायरस की वजह से अतिथियों की संख्या बहुत ही सीमित रखी गई है।

विज्ञापन


इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के लिए अयोध्या में तैयारियां बहुत ही जोरों पर हैं। चप्पे—चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का अंदाजा आपको लखनउ से निकलते ही होने लगता है। कुछ किलोमीटर के अंतराल पर लगे पुलिस बैरियर की चेकिंग से गुजरे बिना किसी भी वाहन का आगे बढ़ना लगभग नामुमकिन है। स्थानीय लोगों को भी पूरी जानकारी दिए बिना आगे नहीं जाने दिया जा रहा है। लखनउ से अयोध्या के बीच कम से कम 15 जगह बैरियर लगाए गए हैं।
विज्ञापन


तीन लेयर की सुरक्षा
प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने के चलते अयोध्या की सुरक्षा व्यवस्था को तीन चक्र में बांटा गया है। पहले चक्र की सुरक्षा का जिम्मा एसपीजी के हवाले है जबकि दूसरे चक्र में अर्धसैनिक बल तैनात हैं। तीसरे और शहर के भीतर की सुरक्षा की जिम्मेदारी स्थानीय पुलिस के हवाले है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Amit Kumar

साकेत कॉलेज में उतरेगा पीएम का हेलीकॉप्टर
रामजन्मभूमि से करीब 3 किलोमीटर की दूरी पर कामता प्रसाद सुंदर लाल साकेत कॉलेज के प्रांगण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हेलीकॉप्टर उतरेगा। भूमि पूजन से एक दिन पहले ही इस कॉलेज की ओर आने वाले सभी रास्तों को सील कर दिया गया है।

मंदिर स्थल के पास एनएसजी कमांडो तैनात
पूरे अयोध्या के अलावा मंदिर स्थल के पास सुरक्षा व्यवस्था बहुत ही कड़ी है। जानकारी के मुताबिक एनएसजी कमांडो समेत 4000 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। कम से कम 75 चेक पोस्ट बनाए गए हैं। सोमवार रात से ही जिले की सीमाओं को सील कर दिया गया है।

चौराहों और सड़कों पर भगवा झंडे
अयोध्या जाने वाले सभी रास्तों और चौराहे आपको भगवा रंग में रंगे दिखाई देंगे। शायद ही कोई ऐसा चौराहा या सड़क होगी, जहां भगवा झंडे न दिखाई दें।
Amit Kumar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed