{"_id":"65b4345974a278d895007e65","slug":"three-killed-in-road-accident-in-koraput-odisha-big-news-in-hindi-2024-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Odisha Road Accident: ओडिशा के कोरापुट में दो बाइक और तीन वाहन एक साथ भिड़े, तीन की मौत, 13 अन्य घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Odisha Road Accident: ओडिशा के कोरापुट में दो बाइक और तीन वाहन एक साथ भिड़े, तीन की मौत, 13 अन्य घायल
Sat, 27 Jan 2024 07:35 AM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरापुट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरापुट
Published by: गुलाम अहमद
Updated Sat, 27 Jan 2024 07:35 AM IST
सार
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना जताई और मृतक परिजनों को तीन-तीन लाख रुपये की सहायता राशि दिए जाने की घोषणा की। साथ ही सीएम ने घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
road accident in Koraput
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओडिशा के कोरापुट जिले में शुक्रवार को दो बाइक, एक ऑटोरिक्शा, एक ट्रैक्टर और एक एसयूवी एक साथ आपस में टकरा गए। इस दुर्घटना में दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि यह हादसा बोरीगुम्मा इलाके में हुआ। घायलों में से चार की हालत गंभीर बताई गई है। उन्हें कोरापुट के शहीद लक्ष्मण नायक मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। अन्य घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि एसयूवी और ऑटो-रिक्शा एक ही दिशा से आ रहे है, और ट्रैक्टर विपरीत दिशा से आ रहा है। तेज रफ्तार एसयूवी ऑटो-रिक्शा से आगे निकलने की कोशिश कर रही है। उसी समय विपरीत दिशा से आ रही बाइक ट्रैक्टर को ओवरटेक करने की कोशिश में एसयूवी से टकरा गई। इसके बाद एसयूवी चालक ने नियंत्रण खो दिया और ऑटो-रिक्शा को टक्कर मार दी। जिससे ऑटो-रिक्शा पलट गया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि ऑटो-रिक्शा में 15 लोग सवार थे। टक्कर के बाद उनमें से कुछ यात्री सड़क पर गिर गए और दो की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आगे कहा कि जैसे ही एसयूवी ने ऑटो-रिक्शा को टक्कर मारी, विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य बाइक एसयूवी से टकरा गई और बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हादसे पर जताई संवेदना
वहीं, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना जताई और मृतक परिजनों को तीन-तीन लाख रुपये की सहायता राशि दिए जाने की घोषणा की। साथ ही सीएम ने घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।