{"_id":"584e225f4f1c1bc8402c3cdb","slug":"three-including-two-women-beaten-in-chennai-for-insulting-national-anthem","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिनेमाघर में राष्ट्रगान के दौरान सेल्फी लेने पर मारपीट","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सिनेमाघर में राष्ट्रगान के दौरान सेल्फी लेने पर मारपीट
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 12 Dec 2016 12:19 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेन्नई के एक सिनेमाघर में करीब 20 लोगों के एक समूह ने एक युवक व दो छात्राओं के साथ मारपीट की। आरोप है कि ये छात्र सिनेमाघर में राष्ट्रगान बजने के दौरान सेल्फी ले रहे थे। इस घटना के बाद से शहर में मूवी देखने जाने वाले घबराए हुए थे।
अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, चेन्नई के अशोक नहर स्थित काशी सिनेमाहाल में फिल्म चेन्नै-28-।। का सुबह साढ़े ग्यारह बजे वाले शो में फिल्म की शुरूआत से पहले बजे राष्ट्रगान में ये तीनों लोग खड़े नहीं हुए। जैसे ही फिल्म का इंटरवल हुआ करीब 20 लोगों को समूह इन तीनों लोगों के पास पहुंचा और इनके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया।
इनमें से एक छात्रा शीला, चेन्नई में कानून की पढ़ाई कर रहीं है। शीला ने बताया, 'हमारा उत्पीड़न किया गया, जबकि हमारा इरादा किसी भी तरह के अपमान का नहीं था। उन लोगों ने हमें जान से मारने की धमकी भी दी।' इस घटना के दौरान में मौजूद विजय ने बताया, 'जब राष्ट्रगान बज रहा था तो वे सेल्फी ले रहे थे, जिसका हममें से कई लोगों ने समर्थन नहीं किया।'