फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   three dead after getting into septic tank in Nadia West Bengal news and updates

West Bengal: नादिया में सेप्टिक टैंक में गिरने से तीन की मौत, मालदा जिले में लड़की का शव मिलने से मचा हड़कंप

Wed, 26 Apr 2023 06:29 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 26 Apr 2023 06:29 AM IST
सार

मृतकों की पहचान सुभेंदु डे (28), सुमन बिस्वास (30) और अमृता विश्वास (31) के रूप में हुई है, जो एक के बाद एक टैंक में लगे लकड़ी के खंभों को हटाने के लिए उतरे थे।

विज्ञापन
three dead after getting into septic tank in Nadia  West Bengal news and updates
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक नवनिर्मित सेप्टिक टैंक में तीन लोगों की मौत हो गई। घटना भीमपुर थाना क्षेत्र के नटुनपारा में दोपहर बाद हुई। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान सुभेंदु डे (28), सुमन बिस्वास (30) और अमृता विश्वास (31) के रूप में हुई है, जो एक के बाद एक टैंक में लगे लकड़ी के खंभों को हटाने के लिए उतरे थे।

विज्ञापन


जब वह काफी देर तक बाहर नहीं आए तो पुलिक को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने कहा कि उन्होंने टंकी को तोड़ दिया और उसमें से तीन लोगों को बाहर निकाला। पुलिस ने बताया कि जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया तो उन्हें मृत घोषित कर दिया गया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने कहा कि उन्हें आशंका है कि दम घुटने से मौत हुई है।
विज्ञापन


42 शहरों में घरों के सेप्टिक टैंक की सफाई करेगी बंगाल सरकार
पर्यावरण मंत्री मानस भुनिया ने मंगलवार को कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार गंगा के तट पर 42 कस्बों में घरों के सेप्टिक टैंक साफ करेगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि नदी का पानी कोलीफॉर्म बैक्टीरिया और मल से मुक्त हो। मीडिया से बात करते हुए भुनिया ने कहा कि पश्चिम बंगाल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (डब्ल्यूबीपीसीबी) आईआईएसईआर द्वारा तैयार की गई तकनीक का उपयोग करके परीक्षण के दौरान कोलीफॉर्म बैक्टीरिया को बेअसर करने में 90 प्रतिशत से अधिक सफलता हासिल करने में कामयाब रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि नदी में बहने वाले सीवेज का पानी मल मुक्त होगा, जिससे नदी प्रदूषण में कमी आएगी। भुनिया ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि 2026 तक इस तरह के कचरे में काफी कमी आएगी। उन्होंने कहा कि राज्य ने सर्दियों के दौरान हवा में मौजूद कणों के प्रवाह को रोकने के लिए जून से झारखंड, ओडिशा और बिहार के साथ अपनी 360 किलोमीटर की सीमाओं पर वृक्षारोपण अभियान चलाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि वन विभाग और विशेषज्ञों के परामर्श से लंबे और मध्यम ऊंचाई वाले पेड़ों का चयन किया जा रहा है।

पश्चिम बंगाल के मालदा में 15 वर्षीय लड़की का शव मिला
पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले में पिछले सप्ताह हुई किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला ठंडा नहीं हुआ था कि अब मालदा जिले में मंगलवार को एक 15 वर्षीय लड़की मृत पाई गई। पुलिस अधिकारी ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि 10वीं कक्षा की छात्रा का शव कालियाचक थाना क्षेत्र के अकंदबेरिया के उजीरपुर गांव में एक खेत में मिला।

पुलिस के मुताबिक, बहन के पैसे चोरी करने के बाद लड़की सोमवार की शाम नबाबगंज स्थित घर से निकल गई। उन्होंने कहा कि कुछ घंटे बाद उसने अपने परिवार को फोन किया और कहा कि वह अगली सुबह घर लौट आएगी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि उसका शव स्थानीय लोगों को सुबह एक खेत में मिला।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या उसके साथ यौन उत्पीड़न किया गया था। घटनास्थल से एक बैग मिला है। स्थानीय लोगों ने कहा कि लड़की के पिता एक सब्जी विक्रेता हैं।

सीबीआई ने टीएमसी विधायक साहा को फिर किया तलब
सीबीआई (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो) ने पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाले के संबंध में पूछताछ के लिए तृणमूल कांग्रेस विधायक तापस साहा को मंगलवार को फिर से तलब किया। सीबीआई ने तेहट्टा विधानसभा क्षेत्र से विधायक साहा के कई ठिकानों पर छापे भी मारे। सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया, साहा को पेश होने के लिए कहा गया है। उनसे अन्य सूत्रों से मिली सूचना और उनके आवास व कार्यालय से पिछले सप्ताह जब्त दस्तावेजों के संबंध में पूछताछ की जाएगी। 

अलकायदा से जुड़ा आतंकी बंगाल के हुगली से गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आतंकी नसीमुद्दीन के संबंध बांग्लादेश और पाकिस्तान के कई आतंकी संगठनों सहित अल कायदा से भी हैं। एसटीएफ के मुताबिक नसीमुद्दीन को हुगली जिले के दादपुर में एक गुप्त ठिकाने से गिरफ्तार किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed