फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Threatning calls received to blast Modi and Kejriwal house

पीएम मोदी, केजरीवाल के आवास पर ब्लास्ट की धमकी

Sat, 21 May 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 21 May 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
Threatning calls received to blast Modi and Kejriwal house
मोदी और केजरीवाल - फोटो : PTI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास को बम से उड़ाने की धमकी के बाद शनिवार को पुलिस महकमे व सुरक्षा एजेंसियों में अफरा-तफरा मच गई। सूचना मिलते ही दोनों जगह कई घंटे तलाशी ली गई, लेकिन कुछ नहीं मिला। पुलिस सूचना देने वाले की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को दोपहर करीब साढ़े बारह बजे किसी ने फोन कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास को बम से उड़ा दिया जाएगा।
विज्ञापन


एनआईए ने इसकी सूचना दिल्ली पुलिस को दी। इसके बाद बम निरोधक दस्ता, बम खोजी कुत्ते व भारी संख्या में पुलिस बल को मौके पर भेजा गया। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को भी जांच में लगाया गया। दोनों जगह करीब दो से तीन घंटे तलाशी ली गई। तलाशी के बाद सूचना को झूठा करार दे दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Threatning calls received to blast Modi and Kejriwal house
अरविंद केजरीवाल - फोटो : amar ujala

पुलिस ने एनएसजी के साथ मिलकर प्रधानमंत्री आवास के बाहर तलाशी ली, जबकि प्रधानमंत्री आवास के अंदर एनएसजी ने तलाशी ली। नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास को बम से उड़ाने की सूचना देने वाला फोन लैंडलाइन से आया था।

पुलिस ने जब उस नंबर पर फोन किया तो नंबर मौजूद नहीं था। उत्तरी जिला डीसीपी मधुर वर्मा ने बताया कि बम से उड़ाने की सूचना एनआईए को मिली थी। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल व एनआईए मामले की जांच कर रही है और झूठी सूचना देने वाले की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed