फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Threat to Union Minister Sanjay Seth demanded ransom of fifty lakh rupees news in hindi

Union Minister Sanjay Seth: केंद्रीय मंत्री संजय सेठ को धमकी, बदमाशों ने मैसेज कर 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी

Sat, 07 Dec 2024 10:55 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 07 Dec 2024 10:55 AM IST
सार

रक्षा राज्य मंत्री को शुक्रवार को दोपहर करीब चार बजे के आसपास उनके मोबाइल पर धमकी दी गई। संदेश अनजान नंबर से भेजा गया। इसके बाद उन्होंने दिल्ली के एक थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई और इसकी जानकारी झारखंड के डीजीपी को भी दी।

विज्ञापन
Threat to Union Minister Sanjay Seth demanded ransom of fifty lakh rupees news in hindi
रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय मंत्री संजय सेठ को धमकी भरा संदेश भेजा गया है। बदमाशों ने मैसेज कर उनसे 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी है। मामले में केंद्रीय मंत्री सेठ ने कहा कि मैंने पुलिस को इसकी जानकारी दे दी है। मैं लगातार लोगों से बातचीत कर रहा हूं। पीएम मोदी हमेशा हमें जनता की सेवा के लिए अथक काम करने के लिए प्रेरित करते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मुझे कल जबरन वसूली के बारे में संदेश मिला और मैंने झारखंड के डीजीपी को इस बारे में सूचित कर दिया है।

विज्ञापन


क्या है मामला?
केंद्र की मोदी सरकार में रक्षा राज्य मंत्री और रांची लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद संजय सेठ से जबरन वसूली और धमकी देने का मामला सामने आया है। दिल्ली में इससे जुड़ी एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। धमकी में सांसद को मोबाइल संदेश (SMS) के जरिए 50 लाख की रंगदारी मांगी गई है। ऐसा नहीं करने पर उन्हें जान मारने की धमकी भी दी गई है। संदेश में लाल सलाम का भी जिक्र किया गया है।
विज्ञापन


संदेश अनजान नंबर से भेजा गया
पुलिस के मुताबिक, रक्षा राज्य मंत्री को शुक्रवार को दोपहर करीब चार बजे के आसपास उनके मोबाइल पर धमकी दी गई। संदेश अनजान नंबर से भेजा गया। इसके बाद उन्होंने दिल्ली के एक थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई और इसकी जानकारी झारखंड के डीजीपी को भी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed