फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Threat to kill High Court judges in Karnataka, police register FIR

Karnataka: कर्नाटक में हाईकोर्ट के जजों को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Mon, 24 Jul 2023 07:25 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरु Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 24 Jul 2023 07:25 PM IST
सार

Karnataka: कर्नाटक उच्च न्यायालय के प्रेस संबंध अधिकारी द्वारा खुद के अलावा कई न्यायाधीशों की जान को खतरे की शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद यहां सेंट्रल सीईएन क्राइम पुलिस स्टेशन ने अज्ञात संदिग्धों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन
Threat to kill High Court judges in Karnataka, police register FIR
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्नाटक उच्च न्यायालय के प्रेस संबंध अधिकारी द्वारा खुद के अलावा कई न्यायाधीशों की जान को खतरे की शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद यहां सेंट्रल सीईएन क्राइम पुलिस स्टेशन ने अज्ञात संदिग्धों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन

के मुरलीधर ने 14 जुलाई को शिकायत दर्ज कराई थी। उसे 12 जुलाई की शाम करीब सात बजे एक अंतरराष्ट्रीय नंबर से व्हाट्सएप मैसेंजर पर संदेश मिले थे। उनका मोबाइल नंबर वही है जो उन्हें उच्च न्यायालय द्वारा आधिकारिक तौर पर प्रदान किया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि हिंदी, उर्दू और अंग्रेजी में भेजे गए संदेश में मुरलीधर और न्यायमूर्ति मोहम्मद नवाज, न्यायमूर्ति एचटी नरेंद्र प्रसाद, न्यायमूर्ति अशोक जी निजगन्नावर (सेवानिवृत्त), न्यायमूर्ति एचपी संदेश, न्यायमूर्ति के नटराजन और न्यायमूर्ति बी वीरप्पा (सेवानिवृत्त) सहित उच्च न्यायालय के छह न्यायाधीशों को दुबई के एक गिरोह के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई थी।
 

विज्ञापन

संदेश में पांच संदिग्ध मोबाइल फोन नंबर भी थे और इसमें धमकी थी। 14 जुलाई को दर्ज एफआईआर में कहा गया है कि धमकी भरे संदेश में पाकिस्तान में एक बैंक खाते में 50 लाख रुपये की फिरौती देने की मांग की गई है। 
 

उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 506, 507 और 504 तथा सूचना प्रौद्योगिकी कानून की धारा 75 और 66 (एफ) के तहत प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने इसे प्रथम अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed