फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Threat calls to Nitin Gadkari Accused remanded in police custody till April 24

Threat Calls To Gadkari: 24 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेजा गया आरोपी, पुलिस और एजेंसियां कर रहीं पूछताछ

Fri, 14 Apr 2023 10:21 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 14 Apr 2023 10:21 PM IST
सार

अधिकारी ने बताया कि हत्या के दोषी पुजारी को नागपुर में गडकरी के जनसंपर्क कार्यालय में धमकी भरे फोन करने के आरोप में हाल ही में कर्नाटक के बेलगावी जिले की हिंडाल्गा केंद्रीय जेल से हिरासत में लिया गया था और उसके पास से दो मोबाइल फोन और इतनी ही संख्या में सिम कार्ड जब्त किए गए थे। 

विज्ञापन
Threat calls to Nitin Gadkari Accused remanded in police custody till April 24
Nitin Gadkari - फोटो : ANI (File)

विस्तार

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को कथित तौर पर धमकी देने और करोड़ों रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार व्यक्ति को शुक्रवार को 24 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। नागपुर में एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पड़ोसी राज्य कर्नाटक की एक जेल के अंदर से गडकरी को कथित तौर पर धमकी भरे फोन करने वाले जयेश पुजारी उर्फ सलीम शाहिर पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं के साथ-साथ सख्त गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत आरोप लगाए गए हैं और शहर, राज्य पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी ने बताया कि हत्या के दोषी पुजारी को नागपुर में गडकरी के जनसंपर्क कार्यालय में धमकी भरे फोन करने के आरोप में हाल ही में कर्नाटक के बेलगावी जिले की हिंडाल्गा केंद्रीय जेल से हिरासत में लिया गया था और उसके पास से दो मोबाइल फोन और इतनी ही संख्या में सिम कार्ड जब्त किए गए थे। 
 

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के सहयोगियों, अल कायदा, लश्कर-ए-तैयबा और प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के गुर्गों के साथ उसके संबंध पाए जाने के बाद यूएपीए के प्रावधानों को लागू किया गया था। पुलिस की जांच में पता चला है कि पुजारी को पूर्वोत्तर राज्य में आतंकवादी समूहों द्वारा आईईडी चलाने का प्रशिक्षण दिया गया था।
 

अधिकारी ने कहा कि पुजारी ने दावा किया है कि उसने इस्लाम धर्म अपना लिया था और उसने पैसे ऐंठने के लिए गडकरी के जनसंपर्क कार्यालय में तीन बार फोन करने की बात कबूल की है। इस साल 14 जनवरी को पुजारी ने कथित तौर पर गडकरी के कार्यालय में फोन किया और खुद को दाऊद गिरोह का सदस्य बताया और 100 करोड़ रुपये की मांग की।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed