{"_id":"6438668a6c9a8f346b00a0d7","slug":"maharastra-news-update-gadkari-threat-call-case-police-claim-accused-has-links-with-dawood-gang-let-pfi-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gadkari Threat Case: पुलिस का खुलासा- आरोपी के दाऊद गैंग, लश्कर, पीएफआई से हैं संबंध, UAPA की धारा भी लगाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gadkari Threat Case: पुलिस का खुलासा- आरोपी के दाऊद गैंग, लश्कर, पीएफआई से हैं संबंध, UAPA की धारा भी लगाई
Fri, 14 Apr 2023 02:01 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Fri, 14 Apr 2023 02:01 AM IST
सार
पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने कहा कि जांच से पता चला है कि उसके दाऊद गिरोह, पीएफआई और लश्कर से संबंध थे। उन्होंने कहा कि उसे कट्टरपंथी बना दिया गया है। वह डी-गैंग (दाऊद गिरोह) के अन्य सदस्यों के साथ जेल में साजिश रच रहा था।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
- फोटो : ANI
विस्तार
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के कार्यालय में कथित रूप से धमकी भरे कॉल करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, उसके दाऊद इब्राहिम गिरोह, प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) और पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से संबंध थे।
विज्ञापन
धमकी भरे किए थे कॉल
हत्या के दोषी जयेश पुजारी उर्फ कांता उर्फ सलीम शहीर कांथा पर जनवरी और मार्च में गडकरी के जनसंपर्क कार्यालय में धमकी भरे फोन करने का आरोप है। धंतोली पुलिस ने उसके खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) की भी धारा जोड़ी है। नागपुर पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने गुरुवार को कहा कि जांच से पता चला है कि उसके दाऊद गिरोह, पीएफआई और लश्कर से संबंध थे। उन्होंने कहा कि उसे कट्टरपंथी बना दिया गया है। वह डी-गैंग (दाऊद गिरोह) के अन्य सदस्यों के साथ जेल में साजिश रच रहा था।
विज्ञापन
100 करोड़ की मांगी थी रंगदारी
14 जनवरी को पुजारी ने कथित तौर पर गडकरी के कार्यालय में फोन किया, दाऊद गिरोह का सदस्य होने का दावा किया और 100 करोड़ रुपये की मांग की। 21 मार्च को उसने फिर फोन किया और 10 करोड़ रुपये नहीं देने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। पुलिस सूत्रों ने कहा कि इंटेलिजेंस ब्यूरो के अधिकारियों ने भी उससे पूछताछ की है क्योंकि नागपुर पुलिस ने बेलागवी की एक जेल से उसे हिरासत में लिया था।
विज्ञापन
भागने की कोशिश में चोर ने सिपाही को चाकू मारा
उपनगरीय पवई इलाके में शराब की दुकान में चोरी करने के दौरान एक चोर ने पुलिसकर्मी पर हमला कर दिया। घटना में पुलिस कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि साकी विहार रोड पर बुधवार तड़के हुई इस घटना के दौरान कांस्टेबल प्रशांत धुरी के पेट में चाकू मारा गया। साकीनाका ट्रैफिक डिवीजन की एक पुलिस टीम गश्त ड्यूटी पर थी। उसी दौरान एक शख्स शटर तोड़ने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो उसने चाकू निकाल लिया और भागने की कोशिश में उन पर हमला कर दिया।
फीस नहीं देने पर छात्र को कक्षा से बाहर बिठाने पर स्कूल अधिकारियों पर केस
फीस नहीं देने पर 12 साल के एक बच्चे को कथित तौर पर कक्षा से बाहर बैठाने का मामला सामने आया है। इस मामले में स्कूल के अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। छात्र की मां ने मंगलवार को उपनगरीय वकोला पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने अपने दोनों बेटों को फीस न देने पर परेशान करने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को बताया कि परिवार आर्थिक तंगी के कारण अपने बड़े बेटे की सालाना 7,500 रुपये की फीस नहीं भर सकी। उनके पति तपेदिक के मरीज थे और काम नहीं कर सकते थे। महिला ने शिकायत में आरोप लगाया कि पिछले चार महीने से लड़के को कक्षा के बाहर बैठाया जा रहा था।