{"_id":"571126cb4f1c1b97124a6b2d","slug":"thousands-of-liters-of-water-to-wasted-indrought-hit-maharashtra-for-bjp-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूखाग्रस्त महाराष्ट्र में भाजपा मंत्री के लिए हजारों लीटर पानी किया बर्बाद","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सूखाग्रस्त महाराष्ट्र में भाजपा मंत्री के लिए हजारों लीटर पानी किया बर्बाद
एजेंसी/ मुंबई
Updated Fri, 15 Apr 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
eknath khadse
एक तरफ महाराष्ट्र के कई हिस्सों में पानी का संकट इस कदर बढ़ गया है कि ट्रेन से पानी पहुंचाने की नौबत आ गई है, लेकिन दूसरी तरफ, राज्य सरकार के मंत्री के हेलिकॉप्टर के लिए अस्थायी हेलीपैड तैयार करने में हजारों लीटर पानी यूं ही बर्बाद कर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
दरअसल लातूर जिले में सूखे की स्थिति जानने के लिए शुक्रवार को राजस्व मंत्री एकनाथ खड़से पहुंचे। उनके हेलिकॉप्टर को उतारने के लिए बेलकुंड में अस्थायी हेलीपैड तैयार किया गया। इसे तैयार करने के लिए 10 हजार लीटर पानी का इस्तेमाल किया गया। लातूर से महज 40 किलोमीटर दूर बेलकुंड में इस कदर पानी की बर्बादी पर राजस्व मंत्री ने अनभिज्ञता जताई। वहीं, विपक्ष ने इस बर्बादी के बहाने राज्य की भाजपानीत सरकार पर हमला बोला। एनसीपी ने इस बर्बादी को सत्ता के अहंकार में की गई बर्बादी करार दिया है।
विज्ञापन
एनसीपी प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा कि यह घटना दिखाती है कि राज्य सरकार सूखे को लेकर कितनी गंभीर है। मलिक ने कहा कि एकनाथ खड़से लातूर में स्थित एयरपोर्ट पर ही उतर सकते थे और उसके बाद कार से गांव में चले जाते, लेकिन खड़से सूखा प्रभावित लोगों का अपमान करना चाहते थे, इसलिए उन्होंने ये हरकत की। बता दें कि मराठवाड़ा क्षेत्र का लातूर सूखे से सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में से एक है
विज्ञापन