फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Thomas A Sangma elected unopposed as speaker of Meghalaya Assembly

Meghalaya: निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष चुने गए थॉमस संगमा; मंत्रालयों का बंटवारा भी हुआ, पढ़ें किसे-क्या मिला

Thu, 09 Mar 2023 08:54 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Thu, 09 Mar 2023 08:54 PM IST
सार

मेघालय के तीनों विपक्षी दलों कांग्रेस, टीएमसी और वॉयस ऑफ द पीपल्स पार्टी ने अपनी तरफ से कोई उम्मीदवार नहीं खड़ा किया था। विधानसभा के अध्यक्ष बनने वाले थॉमस 2008 से 2013 तक कांग्रेस के टिकट पर राज्यसभा से सांसद भी रह चुके हैं। 

विज्ञापन
Thomas A Sangma elected unopposed as speaker of Meghalaya Assembly
निर्वाचित विधानसभा अध्यक्ष को बधाई देते मुख्यमंत्री कोनराड संगमा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मेघालय डेमोक्रेटिक एलायंस (एमडीए) के थॉमस ए संगमा मेघालय विधानसभा के 11वें अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। गुरुवार को संगमा का चुनाव निर्विरोध हुआ। मेघालय के तीनों विपक्षी दलों कांग्रेस, टीएमसी और वॉयस ऑफ द पीपल्स पार्टी ने अपनी तरफ से कोई उम्मीदवार नहीं खड़ा किया था। थॉमस 2008 से 2013 तक कांग्रेस के टिकट पर राज्यसभा से सांसद भी रह चुके हैं। 
विज्ञापन


सोमवार को ही मेघालय डेमोक्रेटिक एलायंस (एमडीए) 2.0 सरकार का गठन हुआ था। एनपीपी के मुखिया कोनराड संगमा ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इस शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे थे। संगमा की सरकार को 45 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। इनमें 26 नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी), 11 यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) और 11 अन्य विधायक हैं। जिनमें भाजपा, हिल स्टेट पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (HSPDP) और पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट (PDF), के  दो-दो विधायक हैं। दो निर्दलीय विधायकों ने भी सरकार को समर्थन दिया है। 
विज्ञापन


प्रोटेम स्पीकर टिमोथी डी शिरा ने चुनाव की प्रक्रिया पूरी करवाई। उन्होंने कहा, 'चूंकि विधानसभा के कार्यालय द्वारा केवल एक नामांकन पत्र प्राप्त किया गया था, इसलिए मैं थॉमस ए संगमा को स्पीकर घोषित करता हूं।' थॉमस के अध्यक्ष चुने जाने पर मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा ने खुशी जाहिर की। कहा कि उन्हें विश्वास है कि अध्यक्ष के रूप में वह सभी के साथ न्याय करेंगे।' 
विज्ञापन
विज्ञापन



 

इस बीच मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा ने अपनी एनपीपी के लिए प्रमुख विभागों को बरकरार रखा है। राजनीतिक रूप से कम महत्वपूर्ण विभागों को गठबंधन सहयोगियों भाजपा, एचएसपीडीपी और यूडीपी को दिया गया है।  संगमा ने अपने लिए वित्त, वन, राजनीतिक, कार्मिक, आईटी और खनन और भूविज्ञान विभाग रखे हैं। दो डिप्टी सीएम में से एक प्रेस्टन टायन्सॉन्ग को गृह, पीडब्ल्यूडी, जिला परिषद मामलों और संसदीय मामलों के विभाग आवंटित किए गए हैं। दूसरे डिप्टी सीएम स्निआवभलंग धर को शहरी मामलों, परिवहन, उद्योग और जेल और सुधार सेवाओं का प्रभार दिया गया है।

राज्य मंत्रिमंडल में एकमात्र महिला एम अंपारीन लिंगदोह को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, कानून, सूचना एवं जनसंपर्क और कृषि विभाग आवंटित किए गए हैं। भाजपा के एएल हेक को पशु चिकित्सा, मत्स्य पालन, छपाई और स्टेशनरी और सचिवालय प्रशासन विभाग दिए गए हैं। यूडीपी के पॉल लिंगदोह को समाज कल्याण, पर्यटन, कला और संस्कृति विभागों का प्रभार दिया गया, जबकि उनकी पार्टी के सहयोगी किरमेन शायला को उत्पाद शुल्क, राजस्व और कानूनी मेट्रोलॉजी विभाग आवंटित किए गए। एचएसपीडीपी के शकलियर वारजरी को खेल और युवा मामले, श्रम, पंजीकरण और स्टाम्प विभाग सौंपे गए हैं।


NPP है मेघालय की सबसे बड़ी पार्टी
मेघालय विधानसभा चुनाव में कोनराड संगमा की नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। सूबे में विधानसभा की कुल 60 सीटें हैं। हालांकि, चुनाव 59 सीटों पर ही हुए हैं। एक सीट पर एक प्रत्याशी के निधन के चलते चुनाव रद्द हो गया था। 

चुनाव में एनपीपी ने 26 सीटों पर जीत हासिल की है। भाजपा के खाते में दो, यूडीपी को 11 सीटों पर जीत मिली है। इसके अलावा कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस को पांच-पांच सीटें मिली हैं। वाइस ऑफ द पीपल पार्टी के चार उम्मीदवार चुनाव जीते हैं। पीडीएफ, एचएसपीडीपी को दो-दो सीटों पर जीत मिली है। दो निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी जीत हासिल की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed