फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   This state likes narendra modi more than gujarat

भाजपा सदस्यता अभियान मामले में इस राज्य ने गुजरात को भी छोड़ा पीछे

Fri, 16 Aug 2019 07:39 PM IST
Trainee Trainee डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 16 Aug 2019 07:39 PM IST
विज्ञापन
This state likes narendra modi more than gujarat
पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पसंद करने वाले भारत ही नहीं, पूरी दुनिया में फैले हुए हैं। उनके गृहराज्य गुजरात में तो उनकी लोकप्रियता इस समय अपने चरम पर है। लेकिन एक मामले में प्रधानमंत्री की लोकप्रियता उनके गृहराज्य गुजरात से ज्यादा मध्यप्रदेश में दिख रही है। दरअसल, भारतीय जनता पार्टी इस समय पूरे देश में सदस्यता अभियान चला रही है। इस अभियान में अब तक मध्यप्रदेश से सबसे ज्यादा 50 लाख सदस्य जोड़े गए हैं, जबकि गुजरात लगभग 30 लाख सदस्यों के साथ दूसरे नंबर पर है। अगर पार्टी के सदस्यता अभियान को प्रधानमंत्री की लोकप्रियता से जोड़कर देखें तो मध्यप्रदेश इस मामले में नंबर वन है।    

विज्ञापन


पार्टी का सदस्यता अभियान अब अपने अंतिम चरण में है। सदस्यों की संख्या अधिकतम स्तर तक बढ़ाने के लिए अंतिम चार दिनों में सभी सांसदों को मैदान में उतारने का निर्देश दिया गया है। अभियान के केंद्रीय संयोजक शिवराज सिंह चौहान के द्वारा प्रदेश अध्यक्षों को भेजे गए एक संदेश में कहा गया है कि सभी सांसदों को अपने क्षेत्र में रहकर सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाना है। सांसदों का उपयोग उनके प्रभाव वाले अन्य इलाकों में भी किया जा सकता है। चुनावी राज्यों के सांसदों को अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों के साथ आगे बढ़ने को कहा गया है।  
विज्ञापन


सदस्यता अभियान की समाप्ति के बाद पार्टी ने अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए कार्यक्रम तय किया है। इसके तहत 11 सितंबर तक बूथ स्तर के चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। इसके बाद 11 से 31 अक्टूबर तक मंडल स्तर के लिए चुनाव होंगे। नवंबर माह में जिला स्तर और 15 दिसंबर तक राज्य स्तर के चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। इसके बाद एक नई चुनाव समिति का गठन होगा जो नए वर्ष में कार्यक्रम तय कर पार्टी अध्यक्ष का चुनाव कराएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सदस्यता अभियान भाजपा संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिन 6 जुलाई से शुरु होकर 10 अगस्त तक चलने के लिए निर्धारित किया गया था। लेकिन देश के कई राज्यों में बाढ़ की स्थिति होने के कारण इसे बढ़ाकर 20 अगस्त तक के लिए कर दिया गया है। इसके बाद प्रदेश अपने स्तर पर 31 अगस्त तक सक्रिय सदस्यता अभियान चला सकेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाकर किया था।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed