फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   This is the man behind of 100 crore deal between Virat kohli and Puma

विराट कोहली को रिकार्ड डील दिलाने के पीछे है यह आदमी

Tue, 07 Mar 2017 12:13 PM IST
amarujala.com- Written by : हरेन्द्र सिंह मोरल
amarujala.com- Written by : हरेन्द्र सिंह मोरल Updated Tue, 07 Mar 2017 12:13 PM IST
विज्ञापन
This is the man behind of 100 crore deal between Virat kohli and Puma

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली हाल ही में स्पोर्ट्स ब्रांड प्यूमा के साथ 100 करोड़ की डील करके एकाएक सुर्खियों में आ गए हैं। इसे इंडियन स्पोर्ट्स में सबसे बड़ा एंडोर्समेंट माना जा रहा है। 

विज्ञापन


हालांकि कोहली पहले से ही देश के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं लेकिन इस डील ने उनका कद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बड़ा कर दिया है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि कोहली पर पैसे की बरसात करने वाली इस डील के पीछे कौन है?
विज्ञापन


इस डील को पक्की करने वाले हैं कोहली के एजेंट और स्पोर्ट्स मैनेजमंट फर्म कार्नस्टोन स्पोर्ट के सीईओ बंटी सजदेह। इकॉनोमिक टाइम्स की खबर के अनुसार बंटी सजदेह की फर्म ने ही अंतरराष्ट्रीय ब्रांड प्यूमा के साथ उनकी डील पक्की करवाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बंटी सजदेह और उनकी फर्म लंबे समय से विराट कोहली से जुड़ी हुई है। कोहली के साथ इतने मोटे पैकेज की डील करने वाली प्यूमा जल्द ही क्रिकेट के इस चमकते सितारे के नाम से अपने स्पोर्ट्स ब्रांड की सीरीज भी शुरू करने वाली है। इसके साथ ही कोहली का नाम भी उन अंतरराष्ट्रीय सितारों की फेहरिस्त में जुड़ जाएगा जिनके नाम से अंतरराष्ट्रीय ब्रांड अपने प्रॉडक्ट की सीरीज शुरू करते हैं।

बंटी सजदेह ने करवाई कोहली की रिकार्ड डील

This is the man behind of 100 crore deal between Virat kohli and Puma

कोहली से पहले नाइकी एनबीएस स्टार माइकल जार्डन के साथ एडिडास लियोन मेसी और रोजर फेडरर नाइकी के साथ ऐसी डील साइन कर चुके हैं। कोहली से पहले अंतरराष्ट्रीय एथलीट उसेन बोल्ट के साथ भी प्यूमा के साथ डील कर चुकी है। 

कोहली की इस डील के संबंध में बंटी सजदेह कहते हैं कि वह इसके हकदार थे। वह आज अंतरराष्‍ट्रीय स्तर पर उस मुकाम पर हैं, जहां वह तमाम अंतरराष्ट्रीय ब्रांड को अपनी ओर खींच सकते हैं। 

कोहली और सजदेह ने मार्केट में मौजूद नाइकी और एडिडास जैसे ब्रांड के मुकाबले प्यूमा को ही क्यों चुना इसके पीछे भी रोचक किस्सा है। साल 2013 से 2016 तक कोहली ने एडीडास का प्रचार किया। एडिडास से डील खत्म होने से पहले सजदेह चाहते थे कि वह अब कोहली को और बड़ी डील के साथ साइन करे। 

कोहली अपने कॅरियर के पीक पर हैं ऐसे में वह इसके हकदार भी थे, लेकिन एडीडास की ओर से इस संबंध में कोई खास रिस्पांस नहीं दिया गया। सजदेह कहते हैं कि मैं इस संबंध में 9 बार उनके अधिकारियों से मिला लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया जिसके बाद हमने प्यूमा से संपर्क किया और वो तुरंत इसके लिए तैयार हो गए। 

प्यूमा से पहले ‌एडिडास के ब्रांड एंबेसेडर थे कोहली

This is the man behind of 100 crore deal between Virat kohli and Puma

इसके अलावा प्यूमा से कांट्रेक्ट का एक और कारण रहा, सजदेह बताते हैं कि विराट एक क्रिकेटर हैं और प्यूमा एक ब्रांड है जो क्रिकेट गियर बनाती है। प्यूमा भारत में अपने प्रतिद्वंद्वियों से ज्यादा सामान बेचती है, इसके अलावा प्यूमा ने मर्सिडीज, फेरारी, रेड बुल और बीएमडब्ल्यू जैसे मेगा ब्रांडों के साथ लाइसेंसिंग अनुबंध भी किया हुआ है।

कोहली के अलावा सजदेह दर्जनभर क्रिकेटरों और अन्य खिलाड़ियों के प्रबंधन और विज्ञापन का काम देखते हैं, जिनमें अंजिक्य रहाणे, उमेश यादव, इशांत शर्मा, मयंक डागर और श्रेयस इय्यर भारतीय फुटबाल टीम के कप्तान सुनील छेत्री, पैराओलंपियन दीपा मलिक का नाम प्रमुख है।

सजदेह कहते हैं कि जब हम किसी खिलाड़ी के साथ अनुबंध करते हैं तो वह केवल व्यवसायिक संबंध न होकर उससे काफी आगे होता है। आपसी समझ और संबंध कागजों पर तय अनुबंध से ज्यादा जरूरी होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed