फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   This important change will be in your life from April 1

मकान-दुकान और अन्य सुविधाओं से जुड़े ये अहम बदलाव आज से आपकी जिंदगी में होंगे लागू

Mon, 01 Apr 2019 05:28 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Mon, 01 Apr 2019 05:28 AM IST
विज्ञापन
This important change will be in your life from April 1
सांकेतिक तस्वीर

आज वित्तीय वर्ष 2019-2020 की शुरुआत हो रही है। ऐसे में आज सिर्फ कर्मचारियों के लिए ही बैंक खुले रहेंगे लेकिन बैंक अकाउंट क्लोजिंग डे होने के कारण ग्राहकों का कोई काम नहीं होगा। सिर्फ बैंककर्मी अपना काम निपटाएंगे। अब उन अहम बदलावों पर गौर किजिए जो आज से लागू होंगे। 

विज्ञापन


सस्ता हो सकता है कर्ज

अप्रैल से बैंक लोन सस्ता हो सकता है। बैंक एमसीएलआर के बजाय, रेपो रेट के आधार पर लोन देंगे। आरबीआई के रेपो रेट कम करने पर बैंकों को भी दर घटानी होंगी। अभी बैंक खुद तय करते हैं कि ब्याज दर कब बढ़ानी या घटानी है।
विज्ञापन


नई नंबर प्लेट

शोरूम में बेची जा रही कारों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट फिट करना एक अप्रैल से अनिवार्य होगा। साथ ही कारों की विंड स्क्रीन पर उनके ईंधन का प्रकार दर्ज करना होगा। सुप्रीम कोर्ट ने विशेष रूप से यह नियम दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान में अक्तूबर तक लागू करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एबीएस : दोपहिया वाहन ज्यादा सुरक्षित

125 सीसी से अधिक पावर की मोटर साइकिलों में ऑटोमोबाइल कंपनियों को एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम देना अनिवार्य होगा। इससे हादसे रुकेंगे। सड़क परिवहन व हाईवे मंत्रालय ने मार्च 2016 में निर्देश दिए थे, जिसके तहत एक अप्रैल 2019 से बिना एबीएस के ये दोपहिया वाहन नहीं बेचे जा सकेंगे।

बैंक विलय

देना बैंक और विजया बैंक का बैंक ऑफ बड़ौदा में एक अप्रैल से आधिकारिक विलय हो जाएगा। इन बैंकों के ग्राहक अब बीओबी के ग्राहक कहलाएंगे और बीएओ इन लाखों ग्राहकों को नई चेकबुक व कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू करेगा। अगर आप इन बैंकों के ग्राहक हैं तो बैंक के संदेशों पर नजर रखें।

खुद ट्रांसफर होगा पीएफ अकाउंट

अगर आप एक अप्रैल के बाद नौकरी बदलते हैं तो पुराने पीएफ अकाउंट का पैसा नए पीएफ अकाउंट में ट्रांसफर करवाने के झंझट से मुक्ति मिलेगी। ईपीएफओ के नए नियमों के तहत आपका नया अकाउंट खुद ब खुद पुराने से जुड़े जाएगा। इसमें कर्मचारी के 12 अंकों के यूनिवर्सल अकाउंट नंबर की मदद ली जाएगी।

म्यूचुअल फंड में निवेश सस्ता

सेबी ने म्यूचुअल फंड्स की टोटल एक्सपेंस रेशो (टीईआर) की वसूली को घटाने के निर्देश दिए हैं। यह पैसा फंड्स अपने ग्राहकों से उनकी स्कीमों व खाते केमैनेजमेंट के लिए लिया जाता है।

दिल्ली से हवाई यात्रा आसान होगी

दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल द्वितीय पर घरेलू यात्रियों को बिना चेक-इन क्षेत्र में गए, बोर्डिंग क्षेत्र में जाने की अनुमति मिलेगी। यहां उनकी जांच होगी। इससे चेकिंग के दौरान भीड़ और लाइनों से बचा जा सकेगा। बाकी टर्मिनल में भी जल्द यह सुविधा दी जा सकती है।

एयर इंडिया फ्लाइट में पौष्टिक भोजन

एयर इंडिया दो साल बाद खाने-पीने के मेनू में बदलाव कर ही है, एक अप्रैल से पैकेज्ड और तला-भुना भोजना नहीं दिया जाएगा, बल्कि पौष्टिक भोजन जैसे छाछ, योगर्ट, लस्सी, मूंग दाल, चावल, पोहा, उपमा, चटनी, सलाद आदि परोसे जाएंगे।

फिजिकल शेयर ट्रांसफर बंद

शेयर कारोबारी एक अप्रैल से कागजी शेयर को बेच या ट्रांसफर नहीं कर पाएंगे। सेबी ने इन शेयरों को डीमैट फॉर्म में बदलने के निर्देश दिए हैं, इसके बाद ही इन्हें बेचा या ट्रांसफर किया जा सकेगा।

दूसरा मकान खाली तो नोशनल टैक्स नहीं

ऐसे नागरिक जिनके पास दो घर हैं और दूसरा घर खाली है तो उस पर उन्हें नोशनल (काल्पनिक) किराया पाने के नाम पर सरकार को टैक्स नहीं देना होगा। सरकार ने इस बजट में यह व्यवस्था की थी। एक प्रकार से सरकार ने माना है कि व्यक्ति एक बार में दो घरों को रहने के लिए उपयेाग कर सकता है।

बिजली के प्रीपेड मीटर

देश भर में बिजली उपभोक्ताओं को बिजली के प्रीपेड मीटर लेने का विकल्प मिलने लगेगा। इससे ग्राहक जितनी बिजली खर्च करना चाहते हैं, उसका पहले से भुगतान कर सकेंगे। इन मीटरों को ऑनलाइन भी रीचार्ज किया जा सकेगा। केंद्र सरकार ने 2022 तक घरों में इन मीटरों को लगवाने का लक्ष्य रखा है।

कॉरपोरेट : बोर्ड में स्वतंत्र महिला निदेशक अनिवार्य

कोई भी व्यक्ति एक बार में आठ से अधिक सूचीबद्ध कंपनियों के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में नहीं हो सकेगा। सूचीबद्ध टॉप 500 कंपनियों के बोर्ड में कम से कम एक महिला स्वतंत्र डायरेक्टर होनी चाहिए। इससे बोर्ड में लैंगिंग विविधता आएगी और एक ही डायरेक्टर बहुत सी कंपनियों का हिस्सा नहीं होगा।


कॉरपोरेट जोखिम पर नजर

टॉप 500 कंपनियों को रिस्क मैनेजमेंट व ऑडिट कमेटी और साइबर सुरक्षा के लिए कमेटी बनानी होगी। ये कंपनी के लोन, एडवांसस, निवेश और साइबर सुरक्षा का मूल्यांकन करे जोखिम रोकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed