फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   this diwali no fireworks will occur in Mumbai as well as Delhi

दिल्ली ही नहीं मुंबई में भी नहीं फूटेंगे इस बार दिवाली पर पटाखे

Thu, 05 Nov 2020 10:22 PM IST
गौरव पाण्डेय डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 05 Nov 2020 10:22 PM IST
विज्ञापन
this diwali no fireworks will occur in Mumbai as well as Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : self

कोरोना महामारी के चलते इस बार दीपावली का त्योहार भी फीका रहने वाला है। क्योंकि इस बार न पटाखों का शोर होगा और न ही दिवाली पहाट जैसे कार्यक्रम ही आयोजित किए जा सकेंगे। गुरुवार को राज्य सरकार ने दिवाली को लेकर परिपत्रक जारी किया है। इससे जाहिर है कि दिल्ली की तरह मुंबई में भी पटाखे नहीं फूटेंगे। 

विज्ञापन


राज्य सरकार की ओर से जारी दीपावली उत्सव 2020 मार्गदर्शक सूचना में कहा गया है कि कोरोना महामारी के चलते इस बार दीपावली सादगी के साथ मनाई जाए। बीते सात-आठ महीने में कोरोना काल के दौरान लोगों ने अत्यंत सादगी के साथ पर्व- त्योहार मनाए हैं। उसी तरह दीपावली भी मनाई जाए। 
विज्ञापन



महाराष्ट्र में अभी तक मंदिर और धार्मिक स्थल नहीं खुले हैं। इसलिए घरेलू उत्सव के रुप में ही दीपावली मनाई जानी चाहिए। दीपाली प्रकाश का पर्व है लेकिन इस त्योहार में बड़े पैमाने पर आतिशबाजी की जाती है। पटाखे फोड़ने से जनसामान्य पर बुरा असर पड़ता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खासकर बीमार व बुजुर्ग नागरिकों को वायु प्रदूषण से खासी दिक्कत होती है। इसलिए पटाखों की बजाए अधिक से अधिक दीये जलाए जाएं। महाराष्ट्र में दिवाली पहाट मनाया जाता है लेकिन, सरकार ने इस बार किसी सार्वजनिक कार्यक्रम के बदले रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर आदि आयोजित करने की सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed