फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Thiruvananthapuram: CPI(M) MLA threatens student, makes derogatory remarks, complaints to NCPCR

तिरुवनंतपुरम: माकपा विधायक ने छात्र को धमकाया, ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद पलटा स्टुडेंट

Mon, 05 Jul 2021 06:56 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 05 Jul 2021 06:56 PM IST
सार

केरल के माकपा विधायक व अभिनेता एम. मुकेश ने वीं कक्षा के एक छात्र को धमकाया और उसके प्रति अपमानजनक टिप्पणी की। इसे लेकर विधायक के खिलाफ राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग में शिकायत दर्ज कराई गई है। 
 

विज्ञापन
Thiruvananthapuram: CPI(M) MLA threatens student, makes derogatory remarks, complaints to NCPCR
kerala mla m. mukesh kumar - फोटो : social media

विस्तार

केरल के माकपा विधायक व अभिनेता एम. मुकेश का एक ऑडियो क्लिप वायरल हो रहा है। इसमें वह कक्षा 10 वीं के एक छात्र को कथित तौर पर धमका रहे हैं। वे छात्र को अपमानित भी करते हैं। मामले में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक जेएस अखिल ने विधायक मुकेश के खिलाफ राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) में सोमवार को शिकायत दर्ज कराई। हालांकि सोमवार शाम को पीड़ित छात्र पलट गया, उसने अपनी गलती स्वीकार कर ली और विधायक को भाई जैसा बताया।  

विज्ञापन


अपने शिकायत पत्र में, अखिल ने लड़के से बात करने के अभिनेता के तरीके को 'अपमानजनक' बताया और यह भी आरोप लगाया कि कोल्लम विधायक ने बच्चे को 'अपमानित' किया और 'धमकाया'।  उन्होंने अपनी शिकायत में कहा, 'यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि पेशे से सिने कलाकार और विधायक जैसे उच्च पद पर बैठा व्यक्ति जिसकी प्रमुख जिम्मेदारी एवं प्रतिबद्धता समाज के प्रति है, वह किशोर की समस्या का समाधान करने में विफल रहा।' मुकेश और विद्यार्थी के बीच फोन पर हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग के मुताबिक, विधायक, अपने जिले के विधायक के बजाय उन्हें फोन करने के लिए पालक्कड़ के लड़के पर चिल्लाए।
विज्ञापन


विधायक ने वीडियो जारी किया, रोज अजीबो-गरीब फोन आने का दावा
बाद में, विधायक मुकेश ने एक वीडियो में दावा किया कि फोन कॉल उन्हें 'परेशान करने और ऐसी स्थिति में फंसाने' के लिए 'राजनीति से प्रेरित योजना' का हिस्सा थी जिससे कि उन्हें गुस्सा आ जाए। मुकेश ने मीडिया को बताया कि वह जब से कोल्लम से पुन: निर्वाचित हुए हैं, उन्हें हर दिन अजीबो-गरीब मुद्दों जैसे ट्रेन क्यों देर से चल रही है, बिजली आपूर्ति कब होगी आदि को लेकर फोन आते हैं और आरोप लगाया कि यह सब उन्हें परेशान करने की 'बड़ी साजिश' का हिस्सा है। वायरल हुए ऑडियो क्लिप में छात्र को कहते हुए सुना जा सकता है कि उसने मदद के लिए फोन किया है और उसे अपने दोस्त से नंबर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुस्साए मुकेश ने कही ये बातें
हालांकि, गुस्साए मुकेश ने छात्र की शिकायत नहीं सुनी और उस पर यह कहते हुए चिल्लाने लगे कि उसे मदद के लिए पालक्कड़ के विधायक को फोन करना चाहिए था, जो मरा नहीं है। उन्हें छात्र को यह कहते हुए भी सुना जा सकता है कि उसे अपने दोस्त को अभिनेता का नंबर देने के लिए चांटा मारना चाहिए। जब लड़के ने कहा कि उसे यह नहीं पता कि पालक्कड़ के विधायक कौन हैं तो मुकेश ने कहा कि अगर वह उनके सामने खड़ा होता तो वह बेंत से उसकी पिटाई करते क्योंकि 10वीं कक्षा के बच्चे को पता होना चाहिए कि उसके निर्वाचन क्षेत्र का विधायक कौन है। उन्होंने कहा कि लड़के ने उन्हें छह बार फोन किया जबकि वह जूम मीटिंग में थे और मीटिंग बंद हो रही थी। उन्होंने कहा कि उन्हें बच्चों के साथ कैसे पेश आना चाहिए, यह सिखाने की जरूरत नहीं है क्योंकि उनके भी बच्चे हैं।


छात्र ने माना-छह बार फोन किया था, अभिनेता से कोई शिकायत नहीं
अभिनेता और माकपा विधायक एम मुकेश को बार-बार फोन करने वाले 10वीं कक्षा के छात्र ने सोमवार को कहा कि वह इस घटना से निराश नहीं है और उसे अभिनेता से कोई शिकायत नहीं है। पलक्कड़ में अपने घर में पत्रकारों से बात करते हुए छात्र ने कहा कि उसके कुछ दोस्तों और सहपाठियों के पास पढ़ाई करने के लिए फोन नहीं है। जब उसने सुना कि मुकेश छात्रों को मोबाइल फोन मुहैया करा रहे हैं तो उसने उन्हें फोन किया। छात्र ने स्वीकार किया कि उसने मुकेश को छह बार फोन किया। इसके बाद अभिनेता ने वापस फोन किया और वह विवादित बातचीत हुई। छात्र ने कहा कि बार-बार फोन किए जाने पर कोई भी नाराज हो सकता है तथा उसे अभिनेता से कोई शिकायत नहीं है और वह उन्हें भाई की तरह देखता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed