फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   thirty five copies of up board found on road

सड़क के किनारे मिलीं यूपी बोर्ड की 35 कॉपियां

Wed, 30 Mar 2016 03:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, संतकबीरनगर Updated Wed, 30 Mar 2016 03:53 AM IST
विज्ञापन
thirty five copies of up board found on road
सड़क किनारे पड़ी यूपी बोर्ड की कॉपियां

यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट जीव विज्ञान द्वितीय प्रश्नपत्र की 35 कॉपियां मंगलवार सुबह सांथा-नंदौर मार्ग स्थिति झुडिया पुल के पास सड़क के किनारे मिलीं। जानकारी मिलते ही आनन-फानन में जिला विद्यालय निरीक्षक ने टीम भेजकर कॉपियों को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन


इसकी सूचना माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव को भेज दी गई है। कॉपियां यहां कैसे पहुंची इसकी जानकारी कोई नहीं दे पा रहा है। हालांकि डीआईओएस कार्यालय इसकी जांच में जुट गया है।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह समाचार पत्र विक्रेता दिलीप कुमार राय अखबार बांटने के लिए सांथा-नंदौर मार्ग से जा रहे थे। अभी वह झुडिया पुल के पास पहुंचे ही थे कि सड़क के किनारे उन्हें कुछ कागज दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जमा हो गई भीड़

thirty five copies of up board found on road
यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियां - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

पास जाकर उन्होंने देखा तो ये यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट जीव विज्ञान की कॉपियां थीं। देखते देखते वहां भीड़ जमा हो गई। सूचना पर डीआईओएस कार्यालय हरकत में आया और इसकी सूचना माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव को दी गईं। उनके निर्देश पर कॉपियों को कब्जे में ले लिया गया। सभी 35 कॉपियां सहारनपुर जिले की बताईं जा रही हैं।  

सांथा-नंदौर मार्ग पर इंटरमीडिएट जीव विज्ञान द्वितीय प्रश्न पत्र की 35 कॉपियां मिलीं हैं। इन्हें कब्जे में ले लिया गया है। ये सभी कॉपियां सहारनपुर जिले के महराज सिंह इंटर कॉलेज गंगदासपुर (सहारनपुर) परीक्षा केंद्र की हैं। इसकी सूचना माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव को दे दी गई है। 
  - बृजभूषण मौर्य, जिला विद्यालय निरीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed