फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Third wave: Every second person turns out to be corona infected in Kolkata, infection rate increased to 53.1 percent

तीसरी लहर: कोलकाता में हर दूसरा व्यक्ति निकल रहा कोरोना संक्रमित, संक्रमण दर बढ़कर 53.1 फीसदी

Sat, 08 Jan 2022 09:20 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 08 Jan 2022 09:20 AM IST
सार

Corona case in Kolkata : कोलकाता में बीते 24 घंटे में 7484 नए कोविड-19 मरीज मिले। यह संख्या राज्य के सभी जिलों में इस दौरान मरीजों की तुलना में सर्वाधिक है। 
 

विज्ञापन
Third wave: Every second person turns out to be corona infected in Kolkata, infection rate increased to 53.1 percent
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश के कई राज्यों में कोरोना की तीसरी लहर कहर बरपाने लगी है। कोलकाता में हर दूसरा व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिल रहा है। महानगर में संक्रमण दर बढ़कर 53.1 फीसदी हो गई है। 

विज्ञापन


पश्चिम बंगाल के राजधानी शहर में बीते 24 घंटे में 7484 नए कोविड-19 मरीज मिले। यह संख्या राज्य के सभी जिलों में इस दौरान मरीजों की तुलना में सर्वाधिक है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटे में कुल 18,212 नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल की संक्रमण दर बढ़कर 26.21 हो गई है। शुक्रवार को राज्य में 69,158 टेस्ट किए गए थे, इनमें से 18, 212 लोग संक्रमित मिले। 
विज्ञापन


कोलकाता की बात करें तो बीते एक सप्ताह में संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ी है। तीन जनवरी में शहर में शहर में 2801 नए केस मिले थे और चार लोगों की मौत हुई थी। इसके अगले तीन दिनों में यह संख्या दोगुनी होकर 6569 तक पहुंच गई। बुधवार को कोलकाता में 6170 नए केस मिले थे और पांच लोगों की कोरोना से मौत हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोलकाता में ज्यादा संक्रमण की यह है वजह
चिकित्सकों व विशेषज्ञों का कहना है कि कोलकाता में ज्यादा मरीज मिलने की वजह बेकाबू भीड़ मुख्य है। महानगर में भीड़ को नियंत्रित करने के उपाय बेअसर साबित हो रहे हैं। हाल ही में हुए कोलकाता नगर निगम के चुनाव, क्रिसमस व नए साल के जश्न के कार्यक्रमों ने भी संक्रमण दर बढ़ाई है। 


अस्पतालों से कम हो रही छुट्टी
कोलकाता के अलावा पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले में भी बड़ी संख्या में कोरोना मरीज मिल रहे हैं। यहां बीते 24 घंटे में 3118 कोरोना संक्रमित मिले और 18 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ राज्य में मरने वालों की संख्या बढ़कर 19,864 तक पहुंच गई। शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 17,11,957 तक पहुंच गई। राज्य में सक्रिय मरीज भी बढ़कर 51,384 हो गई है। एक और चिंता की वजह यह है कि अस्पतालों से छुट्टी की दर (discharge rate) भी घटकर 95.84 हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed